फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brand Banaras will get a new height from Travel Writer Conclave

Varanasi News: ट्रैवल राइटर कॉन्क्लेव से ब्रांड बनारस को मिलेगी नई ऊंचाई

Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Brand Banaras will get a new height from Travel Writer Conclave
अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल राइटर कॉन्क्लेव से ब्रांड बनारस को नई ऊंचाई मिलेगी। शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) देशों के पर्यटक और प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। यह कॉन्क्लेव 9 से 12 दिसंबर को बड़ालालपुर स्थित टीएफसी में होगा। पर्यटन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उपनिदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव के मुताबिक, कॉन्क्लेव में रूस से आठ उज्बेकिस्तान से पांच बड़े ट्रैवल राइटर्स और सात हस्तशिल्प कलाकार काशी आएंगे। इनमें सोशल मीडिया के प्रभावशाली शख्सियत भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मेहमानों को वाराणसी के प्रमुख स्थानों के अलावा चुनार का किला, सोनभद्र के प्रागैतिहासिक रॉक शेल्टर्स, रॉक पेंटिंग्स, वॉटर फॉल्स व इको टूरिज्म स्पोर्ट्स के लिए ले जाया जाएगा। तीसरे दिन पर्यटक सोनभद्र के ट्राइबल विलेज अबाड़ी जाएंगे। अबाड़ी को उत्तर भारत का मिनी गोवा कहा जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अबाड़ी में पर्यटक कुछ वक्त बिताएंगे। पर्यटक राजदरी तथा देवदरी जलप्रपात का भी भ्रमण करेंगे। चंदौली जिले में स्थित यह दोनों ही जलप्रपात बहुत ही सुंदर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed