प्रेमी-प्रेमिका ट्रेन के आगे कूदे, मौत, पास में मिला मोबाइल और टूटी सिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदश के बलिया जिले में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक की पहचान हो गई है, लेकिन लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास एक टूटा हुआ मोबाइल मिला है, जिसका सिम काम नहीं कर रहा है।
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बलिया-छपरा रेलखण्ड पर सुरेमनपुर-बकुल्हा रेलवे स्टेशनों के बीच इब्राहिमाबाद गांव के पास दोनों की लाश मिली है। युवक(20) और युवती(20) ने रविवार की सुबह रात में छपरा की तरफ से आ रही मालगाड़ी से कटकर एक जान दी है।
घटना की सूचना मालगाड़ी के चालक ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने इसकी सूचना बैरिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे बैरिया थाने के एसआई विनय कुमार तिवारी ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि कपड़ों से ग्रामीणों ने मृत युवक की पहचान इब्राहिमाबाद निवासी सचिदानन्द सिंह के पुत्र राजन सिंह के रूप में की, जबकि युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवती लालरंग की साड़ी पहनी हुई है। एसएचओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।