फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   boy died after falling from roof while flying kite in varanasi

Varanasi: पतंग उड़ाने के चक्कर में छह मंजिला छत से गिरकर बच्चे की मौत, लाडले का शव देख अचेत हुई मां

Mon, 19 Feb 2024 07:29 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 19 Feb 2024 07:29 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पतंग उड़ाते समय एक नौ साल का बच्चा छत से गिर गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
boy died after falling from  roof while flying kite in varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेतगंज थाना क्षेत्र के मंसाराम फाटक के पास निर्माणाधीन अपूर्वा अपार्टमेंट के छठवीं मंजिल से पतंग उड़ाने के दौरान नीचे गिरकर बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


सोनभद्र के दुद्धी निवासी कमलेश यादव वाराणसी में डायल-112 में हेड कांस्टेबल हैं। चेतगंज स्थित मंसाराम फाटक के पास निर्माणाधीन छह मंजिला अपूर्वा अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल पर कमलेश किराये पर फ्लैट लेकर सपरिवार रहते हैं। शाम को लगभग चार बजे कमलेश का पुत्र अभिनव यादव (9) पतंग लेकर छत पर चला गया। पतंग उड़ाने के दौरान छत पर ही पीछे की तरफ वेंटिलेशन के लिए छोड़े गए दो फीट की जगह में अभिनव का पैर चला गया और वह सीधे छह मंजिला छत से नीचे फर्श पर आ गिरा।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मची चीख पुकार के बीच आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे को लहूलुहान हाल में देखते ही मां रितु यादव अचेत हो गईं। चेतगंज पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि भवन राजू मौर्या का है और बिल्डिंग का काम नूर आलम करा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि पिछले साढ़े तीन साल से बिल्डिंग का काम चल रहा है, जैसे-जैसे फ्लैट बिक रहा है वैसे काम चल रहा है। तीन से चार फ्लैट अब तक बन चुके हैं। नीचे वाले तल पर कोचिंग सेंटर चलता है।

सीएचएस कमच्छा में कक्षा तीन का छात्र था अभिनव

boy died after falling from  roof while flying kite in varanasi
इसी छत से गिरकर हुई बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

मासूम अभिनव सीएचएस कमच्छा में कक्षा तीन का छात्र था। रविवार काे छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही था। दिन में पढ़ाई करने के बाद किसी समय वह परेता, मंझा और पतंग लेकर छत पर चला गया। बिलखते हुए मां ने कहा कि दोपहर में खाना खाने के बाद वह फ्लैट की छत पर चला गया। छोटी बहन अमायरा भी भाई को खोने के बाद गुमसुम सी रही। आसपास के लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए चेतगंज थाने की फोर्स भी तैनात रही।

चप्पल, परेता छत पर ही पड़ा रहा...नहीं था तो बस अभिनव
मकर संक्रांति के एक माह बाद भी शहर में पतंग उड़ाए जा रहे हैं। पतंग उड़ाने में छत से गिरकर हुई अभिनव की मौत के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाएं किसी तरह मां रितु और छोटी बहन अमायरा को संभालने में थीं। मां, बेटी के करुण क्रंदन देखकर उपस्थित हर किसी की आंखें डबडबा गईं। छत पर अभिनव का छूटा चप्पल और एक तरफ मंझे से लिपटा परेता था। सन्नाटे के बीच छत पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कहा कि चप्पल, परेता यही रह गया... अभिनव चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed