फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bottle hung on fire extinguisher outside BHU emergency ward

बीएचयू इमरजेंसी वार्ड के बाहर अग्निशमन यंत्र पर लटकाया बोतल

Tue, 21 Sep 2021 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bottle hung on fire extinguisher outside BHU emergency ward
बीएचयू अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का लाख दावा किया जा रहा हो, लेकिन यहां दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लाचार मरीज भी क्या करें, जिस स्थिति, परिस्थिति में व्यवस्था मिल रही है, उसी में इलाज करवा रहे हैं। रविवार को टेलीफोन तार में आईवी बॉटल लटकाने के बाद सोमवार को इमरजेंसी वार्ड के बाहर अग्निशमन यंत्र के सहारे इंट्रावेनम (आईवी फ्लूड) का बॉटल लटका कर इलाज किया गया। गंभीर बात यह है कि जहां बॉटल लटकाया गया था, वहां बिजली का मीटर और तार भी है। इस तरह की अनदेखी कभी भी भारी पड़ सकती है। अस्पताल की 100 बेड वाली इमरजेंसी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक तो बेड की कमी से मजबूरी में मरीजों को स्ट्रेचर पर रहना पड़ रहा है, दूसरा इलाज के दौरान भी अव्यवस्थाओं की मार झेलनी पड़ रही है। सोमवार दोपहर एक बजे सोनभद्र निवासी 80 वर्षीय मरीज को लेकर परिजन इमरजेंसी पहुंचे, बेड नहीं मिला तो स्ट्रेचर पर भर्ती कराया। मरीज को अग्निशमन यंत्र के सहारे ही आईवी का बॉटल लटका दिया। इसी रास्ते चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ भी गुजर रहे थे, किसी का ध्यान नहीं गया। इस तरह की स्थिति तब है जब अस्पताल में एम्स जैसी सुविधा देने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन

जमा पानी से गुजरने को मजबूर
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी गेट पर पानी जमा होने से भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज, परिजन किसी तरह किनारे से बचकर चिकित्सक को दिखाने पहुंचे। इसके अलावा सीटी स्कैन के सामने भी जलभराव रहा। उधर, इमरजेंसी के गेट के सामने भी जगह-जगह जलभराव है। जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed