फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Booking of train tickets can be done from post offices

खुशखबरी: रेलवे टिकट के लिए स्टेशनों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, डाकघरों से भी करवा सकेंगे बुकिंग 

Tue, 23 Nov 2021 07:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Nov 2021 07:47 PM IST
सार

वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, चंदौली और बलिया के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। डाकघरों में रेलवे टिकट की बुकिंग की सुविधा मिलने से स्टेशनों के काउंटरों पर भीड़ का दबाव कम होगा।

विज्ञापन
Booking of train tickets can be done from post offices
train ticket booking

विस्तार

अब रेल टिकट के लिए आपको रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। अब डाकघरों से भी रेलवे टिकट की बुकिंग करा सकेंगे। शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों के डाकघरों में भी भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। सेवापुरी ब्लॉक में मंगलवार को आयोजित डाक मेले में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


इससे डाक विभाग वाराणसी परिक्षेत्र के तहत आने वाले छह जिले वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, चंदौली और बलिया के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जिले के मॉडल ब्लॉक में आयोजित डाक मेले में पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि रेल टिकट बुकिंग की सुविधा वाराणसी डाक परिक्षेत्र के 1699 डाकघरों से मिलेगी।
विज्ञापन


डाक विभाग यह सेवा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के माध्यम से देगा। इसके लिए सभी डाकघरों के कर्मियों के प्रशिक्षण के साथ ही यूजर आईडी और पासवर्ड भी देने की प्रक्रिया चल रही है। डाकघरों में रेलवे टिकट की बुकिंग की सुविधा मिलने से स्टेशनों के काउंटरों पर भीड़ का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वाराणसी (पश्चिम) डाक मंडल द्वारा विशेष अभियान चलाकर तीन हजार बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए गए। बच्चियों को पोस्टमास्टर जनरल ने प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव और डाक अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के साथ पासबुक  सौंपकर सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सहायक अधीक्षक आरके चौहान, निरीक्षक शशिकांत कन्नौजिया, इंद्रजीत पाल, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मैनेजर सुबलेश सिंह, पोस्टमास्टर सेवापुरी अनूप पांडेय, ग्राम प्रधान घोसिला पूजा सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed