{"_id":"62854c0a5eb60b123c23841c","slug":"book-cultural-packages-online-avail-discounts-varanasi-news-vns6542636133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक संकुल में ऑनलाइन बुकिंग कराएं, छूट का लाभ उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक संकुल में ऑनलाइन बुकिंग कराएं, छूट का लाभ उठाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकाघाट स्थित पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल भवन में वैवाहिक आयोजनों, प्रदर्शनी आदि के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। लंबे समय तक बुकिंग कराने वालों को धनराशि में नियमानुसार छूट भी मिलेगा। वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में बृहस्पतिवार को यह फैसला लिया गया।
सांस्कृतिक संकुल के जीर्णोद्धार के बाद अब वह आकर्षक दिखता है। समय-समय पर यहां प्रदर्शनी भी होती है। वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि सांस्कृतिक संकुल भवन के संचालन, रखरखाव और व्यापक सुविधा प्रबंधन सेवा के लिए एजेंसी का चयन किया गया है। लोग अब ऑनलाइन https://girijadevi.in/ पर बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा एक मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा है, जिसका लिंक प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ईशा दुहन ने बताया कि बुकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट किया जा सकेगा। बैठक में बुकिंग के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्णय लिया गया।
यह होगा किराया
बहुउद्देशीय हाल-1 ग्रीन रूम के साथ- निजी कार्यक्रम के लिए - 1.50 लाख
बहुउद्देशीय हाल-2 निजी कार्यक्रम के लिए- 1.0 लाख
बाह्य खुला स्थान निजी कार्यक्रम के लिए- 75 हजार
यह मिलेगी छूट
तीन दिन से अधिक (04 से 07 दिवस) बुकिंग पर शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट
सात दिन से अधिक (08 से 14 दिवस) बुकिंग पर शुल्क में 20 प्रतिशत की छूट
चौदह दिन से अधिक (02 सप्ताह) बुकिंग पर 25 प्रतिशत की छूट