{"_id":"5909ee194f1c1bcc34443712","slug":"bollywood-queem-kangna-ranaut-raech-kashi-for-promote-picture","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘मणिकर्णिका’ के जन्मभूमि काशी पहुंची बॉलीवुड की क्वीन, करेंगी पोस्टर रिलीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मणिकर्णिका’ के जन्मभूमि काशी पहुंची बॉलीवुड की क्वीन, करेंगी पोस्टर रिलीज
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 04 May 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
काशी पहुंचने के बाद कंगना दशाश्वमेध घाट गईं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित फिल्म ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी’ का पोस्टर गुरुवार को उनकी जन्मस्थली काशी में रिलीज होगा।
पोस्टर लांचिंग के लिए फिल्म अभिनेत्री कंगना रनावत बुधवार को काशी पहुंचीं।
रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रहीं कंगना फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पोस्टर लांचिंग के लिए कंगना के अलावा फिल्मी दुनिया की कई अन्य जाने-माने चेहरे मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम गुरुवार की शाम पांच बजे राजेंद्र प्रसाद घाट पर होगा।
काशी पहुंचने के बाद कंगना दशाश्वमेध घाट गईं। वहां मां गंगा का दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने घाटों की खूबसूरती देखी। गुरुवार की शाम आरपी घाट पर होने वाले कार्यक्रम में फिल्म का आदमकद पोस्टर रिलीज किया जाएगा।
इसके बाद कंगना रनावत समेत कलाकारों की पूरी टीम गंगा आरती में शामिल होगी। फिल्म का स्क्रीन प्ले और डायलॉग लिखने वाले गीतकार प्रसून जोशी, संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय के अलावा मिस्टर कमाल जैन, निर्देशक राधाकृष्णा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि फिल्म मणिकर्णिका रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य और पराक्रम पर आधारित है। कंगना लीड रोल में हैं।