फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP woman IPS interviewed Bollywood actress Raveena Tandon

यूपी की महिला आईपीएस ने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू लिया : महिला पुलिस को शेरनी बोली

Mon, 03 Mar 2025 11:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 03 Mar 2025 11:16 PM IST
सार

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडने से महिला आईपीएस ने इंटरव्यू किया तो इन्होंने  महिला पुलिस को शेरनी बोला और अपने जीवन की इक्षाएं साझा की। महाकुंभ में व्यवस्था की तारीफ की और बाबा के दर्शन को लेकर कहा कि काशी आइए और बाबा धाम में हाजिरी लगाइए। बोली यूपी की महिला पुलिसकर्मी शेरनी हैं और विश्वनाथ धाम का बंदोबस्त जबरदस्त है।

विज्ञापन
UP woman IPS interviewed Bollywood actress Raveena Tandon
अनुभव साझा करती फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रयागराज के महाकुंभ और काशी में पलट प्रवाह के दौरान यूपी पुलिस की सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था से बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन गदगद हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में जिस तरह से बंदोबस्त किया और भीड़ को नियंत्रित किया, वह बहुत ही समझदार सोच और अचूक प्लानिंग का परिणाम है।

विज्ञापन


आमजन को काशी आमंत्रित करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ के धाम में हाजिरी लगाने जरूर आएं। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शुरू किए गए पॉडकास्ट बियॉन्ड द बैज के छठे एपिसोड के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन ने एडीसीपी (अपराध) श्रुति श्रीवास्तव से विश्वनाथ धाम और महाकुंभ के अपने अनुभव साझा किए। इस पॉडकास्ट को यूपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया।
विज्ञापन


रवीना टंडन ने कहा कि प्रयागराज से काशी तक हमने देखा कि अपने परिवार के साथ महिलाएं और बच्चियां भी आई थीं। देश ही नहीं पूरे विश्व से लोग आए थे। विदेशों से जो महिलाएं आई थीं, उनको भी काफी सम्मान मिल रहा था। सब सुरक्षित महसूस करके महाकुंभ के उत्सव का आनंद ले रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी (अपराध) से चर्चा के दौरान उन्होंने यूपी पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता से प्रभावित होकर उनके समर्पण और त्वरित कार्रवाई के लिए शेरनी कहा। यूपी की महिला पुलिस अधिकारियों पर गर्व जताते हुए उन्हें देश भर की महिलाओं के लिए रोल मॉडल बताया।

उन्होंने बताया कि महाकुंभ में उनके साथ आए न्यूयॉर्क के एक मित्र का मोबाइल मेले की भीड़ में खो गया था। मगर, महिला पुलिसकर्मियों ने खोए हुए मोबाइल को आधे घंटे के अंदर खोज निकाला। रवीना टंडन ने प्रयागराज से वाराणसी तक की अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की सराहना की।


किरण बेदी से थीं प्रभावित, बनना चाहती थीं आईपीएस
रवीना टंडन ने कहा कि उन्होंने कभी फिल्मों में आने की योजना नहीं बनाई थी। शुरू में उनका झुकाव भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की ओर जाने का था। उन्होंने बताया कि वह किरण बेदी से बहुत प्रेरित थीं और उनकी कहानी ने उन पर गहरा प्रभाव डाला। रवीना ने भविष्य में स्क्रीन पर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए की जाने वाली तैयारियों पर भी चर्चा की।

https://www.youtube.com/watch?v=eA7YuULj0EU


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed