फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bolero collided with a truck in sonbhadra many died

यूपी: सोनभद्र में गाय को बचाने में ट्रक से भिड़ी बोलेरो, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, चाचा-भतीजा घायल

Sun, 17 Oct 2021 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Oct 2021 10:56 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। गाय को बचाने के दौरान बेकाबू हुई बोलेरो दूसरी दिशा में आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Bolero collided with a truck in sonbhadra many died
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सोनभद्र जिले के डाला रामलीला मैदान के पास शनिवार की देर रात सड़क पर खड़ी गाय से टकराकर अनियंत्रित हुई बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बोलेरो से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


घायलों को चोपन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से ट्रामा सेंटर बीएचयू भेज दिया गया। डाला चौकी प्रभारी मनोज ठाकुर के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव निवासी भैयाराम विश्वकर्मा की पत्नी रतनी देवी के उपचार के लिए परिवार और रिश्तेदार बोलेरो से वाराणसी गए थे। 
विज्ञापन

पढ़ेंः पीएम मोदी का बनारस दौरा: प्रधानमंत्री कल्लीपुर में करेंगे जनसभा, 40 बीघे खेत को किया जा रहा समतल
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से लौटने के दौरान हादसा 
वहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद देर रात सभी लौट रहे थे। डाला रामलीला मैदान के पास रात्रि करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार बोलेरो अचानक सड़क पर आई गाय से टकराकर बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन में चली गई। 

रेणुकूट से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे ट्रक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बोलेरो के परखचे उड़ गए। हादसे में बोलेरो सवार विंढमगंज के कोल्हीनडूबा निवासी रामाशीष (54), झारखंड के नगर उटारी निवासी विनोद (50), बोलेरो चालक रघुनंदन (26) और उसका भतीजा हिमांशु (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

 

Bolero collided with a truck in sonbhadra many died
घटना की जानकारी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
चारों काफी देर तक बोलेरो में ही फंसे रहे। टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। किसी तरह बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामाशीष और विनोद को मृत घोषित कर दिया। 

दोनों की ससुराल भैयाराम के यहां है। गंभीर रूप से घायल रघुनंदन और हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed