फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bolero challan in without helmet Prayagraj Police took action against varanasi resident vehicle owner

Traffic Challan: बोलेरो का बगैर हेलमेट में चालान, बनारस निवासी वाहन स्वामी पर प्रयागराज पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 03 Jun 2022 02:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Jun 2022 02:38 PM IST
सार

बनारस के रहने वाले विद्याशंकर पटेल के बोलेरो वाहन का प्रयागराज ट्रैफिक पुलिस ने बगैर हेलमेट में एक हजार का चालान कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि बोलेरो वाहन की जगह पर स्कूटी की फोटो चालान में है।

विज्ञापन
Bolero challan in without helmet Prayagraj Police took action against varanasi resident vehicle owner
चालान काटते ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाहनों के ऑनलाइन चालान की कार्यप्रणाली अब वाहन स्वामियों के लिए मुसीबत बन गई है। रोजाना ई-चालान में गड़बड़ियां हो रही हैं। बनारस के रहने वाले विद्याशंकर पटेल के बोलेरो वाहन का प्रयागराज ट्रैफिक पुलिस ने बगैर हेलमेट में एक हजार का चालान कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि बोलेरो वाहन की जगह पर स्कूटी की फोटो चालान में है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जैन स्टेशनरी मनमोहन पार्क पुलिस लाइन के पास चालान हुआ है। अब वाहन स्वामी बनारस से प्रयागराज तक की चक्कर काटने को विवश हैं। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत कछवा रोड के लक्षापुरा निवासी विद्याशंकर पटेल के अनुसार उनके बोलेरो वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर 8585 है, जबकि ई-चालान में जो स्कूटी दिख रही है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर 8586 है।
विज्ञापन


यह एकदम स्पष्ट पढ़ने में आ रहा है। बावजूद प्रयागराज पुलिस ने बोलेरो का चालान कर दिया, जबकि बोलेेरो वाहन घर में है और मनमोहन पार्क पुलिस लाइन चौराहा दिखाया गया है। स्कूटी पर सवार महिला बगैर हेलमेट की है, उसी आधार पर उसकी फोटो के साथ बगैर हेलमेट में चालान किया गया। हालांकि प्रयागराज ट्रैफिक पुलिस को फोटो और रजिस्ट्रेशन नंबर में अंतर समझ में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन स्वामी विद्या के अनुसार अब इसकी शिकायत भी प्रयागराज ट्रैफिक कार्यालय जाकर करनी पड़ेगी। एक तरह से बिन बुलाए प्रयागराज पुलिस ने समस्या खड़ी कर दी। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार ई-चालान में यदि गड़बड़ी होती है, तो संबंधित वाहन स्वामी उसका साक्ष्य प्रस्तुत करके चालान से बच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed