फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bolbm widespread resonance in Kashi

काशी में चहुंओर बोलबम की गूंज

Wed, 20 Jul 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bolbm widespread resonance in Kashi
सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए काशी पहुंचे कांवरिया।
काशी पर सावन की आस्था का रंग चढ़ गया। दुर्गाकुंड में सावन मेला बुधवार से गुलजार होगा तो देवाधिदेव महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कांवरिए उमड़ पड़े हैं। सैकड़ों कांवरियों ने मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगा में डुबकी लगाई और बाबा का जलाभिषेक किया। शिविरों में भक्तों के पड़ाव डालने का क्रम अब शुरू हो जाएगा। इस बार सावन में बाबा के जलाभिषेक के लिए 15 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन



बोल बम भक्तों की गूंज काशी की सड़कों पर सुनाई देने लगी है। कहीं भोले बाबा के भजनों की मस्ती छाने लगी है तो कहीं आस्था का रंग चटख होने लगा है। दुर्गाकुंड में सावन मेला सज गया है। झूले चर्खियां लग गए। मानस मंदिर में स्वचालित कठपुतलियां मन मोहने लगीं हैं। राम, कृष्ण की लीलाओं पर आधारित पुतलियां महीने भर भक्तों को रिझाएंगी। उधर, कांवरियों की आमद के साथ ही दशाश्वमेध के चितरंजन पार्क में शिव शक्ति कांवरिया भक्त तीर्थयात्री सेवा समिति की ओर से शिविर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस शिविर में इंडो तिब्बत सीमा पुलिस का कैंप होने से भक्तों के ठहराव में दिक्कतें आ सकती हैं। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आईटीबीपी का कैंप नहीं हटा तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस शिविर में करीब दो लाख से अधिक भक्तों के ठहरने, खाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन



लक्सा स्थित सिंधी धर्मशाला में बाबा काशी विश्वनाथ कांवरिया सेवा समिति के शिविर के निर्माण का काम भी लगभग पूरा हो गया है। इस समिति के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि शिविर में 24 घंटे खाने, नाश्ता, चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। रथयात्रा पर काशी कांवरिया शिविर के लिए टेंट लगने शुरू हो गए। शिविर के संचालक गोपाल सिंह ने बताया कि एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जा रही है। हर सोमवार को भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed