{"_id":"68d398376d8f6f56f00e4701","slug":"boats-will-be-able-to-ply-ganges-from-today-after-74-days-life-jackets-are-mandatory-boatman-protested-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 74 दिनों के बाद आज से चलेंगी गंगा में नावें; लाइफ जैकेट जरूरी; मांझी समाज ने किया था प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 74 दिनों के बाद आज से चलेंगी गंगा में नावें; लाइफ जैकेट जरूरी; मांझी समाज ने किया था प्रदर्शन
Wed, 24 Sep 2025 12:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:35 PM IST
सार
वाराणसी में नदियों का पानी घटने के बाद नाविक अपनी नाव चलाने की डिमांड कर रहे थे। एक दिन पहले नाविक समाज के लोगों ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था। उनकी मांग को प्रशासन ने मांग लिया है।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर बाढ़ के कारण खड़ी नाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: गंगा में बाढ़ आने के बाद 10 जुलाई से नौका संचालन बंद था। मंगलवार को मांझी समाज ने सुबह 11 से 12.30 बजे तक दशाश्वमेध घाट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद समाज के लोगों ने दशाश्वमेध से रविदास घाट तक पैदल मार्च किया। रविदास घाट पर पुलिस ने नाविकों की मांग को स्वीकार कर नाव चलाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
बुधवार को 74 दिन बाद सुबह से लेकर सूर्यास्त होने तक संचालन पूरी सुरक्षा इंतजाम के साथ होगा। सोमवार को डीसीपी क्राइम व जल पुलिस के नोडल सरवण टी ने अस्सी घाट से नमो घाट तक निरीक्षण किया था। सिल्ट जमी होने और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण मंगलवार से होने वाले संचालन पर रोक लगा दी थी। इसे लेकर मांझी समाज में आक्रोश था।
विज्ञापन
प्रदर्शन को देख डीसीपी क्राइम सरवण टी ने रविदास घाट पर नाविकों से मुलाकात की। प्रमोद मांझी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने 25 तारीख के बाद नाव चलाने की अनुमति देने की बात की। जबकि क्रूज का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। पिछले 73 दिनों से नाव संचालन बंद है। मांझी समाज के आय पर प्रभाव पड़ा है। मंगलवार को प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अनुमति दी।
विज्ञापन
डीसीपी क्राइम सरवण टी ने बताया कि बिना लाइफ जैकेट यात्रियों को बिठाने पर कार्रवाई होगी। जल पुलिस, एनडीआरएफ की टीम लगातार निरीक्षण करेंगी। नाविकों को निर्देश दिए गए हैं कि घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। सिल्ट की सफाई भी नहीं हुई है। यात्रियों को नाव पर चढ़ाने और उतारने के लिए बेहतर प्रबंध करें।