फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Board examination: Divyang will get the facility of self center

बोर्ड परीक्षा: दिव्यांगों को मिलेगी स्वकेंद्र की सुविधा

Thu, 24 Nov 2022 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Board examination: Divyang will get the facility of self center
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों को स्वकेंद्र की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए दिव्यांगों को सीएमओ से 40 प्रतिशत का दिव्यांग प्रमाणपत्र प्रमाणित कराकर केंद्र पर जमा करना होगा। दिव्यांगों को स्वकेंद्र की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिषद् ने दिव्यांग छात्रों का ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। ब्योरा अपलोड होने पर परिषद की ओर से मेरिट के आधार पर परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को परीक्षा में परेशानी न हो इसके लिए उन्हें स्वकेंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नेत्र से दिव्यांग छात्रों को सहायक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए परिषद की ओर बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत दिव्यांग छात्र-छात्राओं का ब्योरा मांगा है। दिव्यांग परीक्षार्थी के पास सीएमओ से प्रमाणित प्रमाणपत्र न होने पर उसे पांच किमी के दायरे में परीक्षा केंद्र की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांग परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा मिलेगी। दिव्यांग छात्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। नेत्र से दिव्यांग परीक्षार्थियों को सहायक देने की व्यवस्था होगी। इसके लिए प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed