{"_id":"69905703082796c3c007b9b4","slug":"board-exam-candidates-questions-asked-at-help-desk-in-varanasi-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Board Exam 2026: मैम जो पढ़ रहे सब भूल जा रहा, कैसे याद करें... हेल्प डेस्क में बच्चे पूछ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Board Exam 2026: मैम जो पढ़ रहे सब भूल जा रहा, कैसे याद करें... हेल्प डेस्क में बच्चे पूछ रहे सवाल
Sat, 14 Feb 2026 04:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 14 Feb 2026 04:35 PM IST
सार
Varanasi News: हेल्प डेस्क में रोजाना अलग-अलग विषयों के शिक्षक इन सवालों का जवाब दे रहे हैं और उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। जिला मनोविज्ञान केंद्र पर बीते 23 दिनों में 184 समस्याएं आई हैं।
विज्ञापन
Board Exam 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैम, जो पढ़ रहे हैं सब भूल जा रहा है, कैसे याद करें...? मैम, परीक्षा में कौन सा पेन इस्तेमाल करें...? मैम रिवीजन कैसे करे...? ये सवाल बोर्ड परीक्षा को लेकर बनाई गई हेल्प डेस्क में बोर्ड परीक्षार्थियों की ओर से पूछे जा रहे हैं।
विज्ञापन
हेल्प डेस्क में रोजाना अलग-अलग विषयों के शिक्षक इन सवालों का जवाब दे रहे हैं और उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। जिला मनोविज्ञान केंद्र पर बीते 23 दिनों में 184 समस्याएं आई हैं। रोजाना औसतन आठ समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन
18 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसे देखते हुए जिला मनोविज्ञान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां प्रतिदिन अलग-अलग शिक्षक फोन के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। हेल्प डेस्क में सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक शिक्षक कॉल रिसीव कर रहे हैं।
विज्ञापन
मनोवैज्ञानिक बनानी घोष ने बताया कि हेल्प डेस्क में रोजाना औसतन आठ कॉल आ रही है। चार शिक्षक प्रतिदिन मौजूद रह रहे हैं। 12 मार्च तक हेल्प डेस्क सक्रिय रहेगा।