फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BLOs will be present at the polling booths on Saturday to verify the voter list.

Varanasi News: मतदाता सूची सत्यापन के लिए शनिवार को बूथों पर बैठेंगे बीएलओ

Sat, 31 Jan 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
BLOs will be present at the polling booths on Saturday to verify the voter list.
वाराणसी। निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को जिले के सभी बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची लेकर मौजूद रहेंगे। साथ ही मतदाताओं को फॉर्म 6,7 और 8 बांटे जाएंगे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि पर्यवेक्षक अधिकारी बूथों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी शिक्षण संस्थान, कार्यालय और अन्य संस्थान जहां मतदान केंद्र स्थापित हैं वह शनिवार को खुले रहेंगे। मतदाता अपने बूथ पर जाकर प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम मिलान कर सकते हैं। जिन वोटरों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो गई है या होने वाली है, या जिनका नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर फॉर्म-6 (घोषणा पत्र अनुलग्नक-4 सहित) के माध्यम से नाम जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन

फार्म-7 (मतदाता सूची से नाम अपमार्जन के लिए) व फार्म-8 (नाम, विवरण संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए) भी आवश्यक दस्तावेज के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराए जा सकते हैं। मतदाता आयोग के मोबाइल एप और voters.eci.gov.in वेबसाइट से भी ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। बीएलओ मतदान केंद्र पर सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article