{"_id":"61dc8e2e03e1623d7a1ed92d","slug":"blood-test-in-hospitals-corona-test-mandatory-before-x-ray-varanasi-news-vns632877935","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में खून जांच, एक्सरे से पहले कोरोना टेस्ट अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में खून जांच, एक्सरे से पहले कोरोना टेस्ट अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख अस्पतालों में कोरोना जांच की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। बीएचयू, मंडलीय, जिला समेत अन्य अस्पतालों में ऑपरेशन, खून जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों को कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव लाने को कहा गया है। सोमवार को कोरोना जांच के लिए मरीजों की लाइन लगी रही। बीएचयू अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में बने काउंटर पर भी लोग हाथ में पर्चा लेकर लाइन में खड़े रहे। किसी को इलाज के लिए जांच करानी थी तो कोई ऑपरेशन के लिए जांच कराने आया था। काउंटर पर पंजीकरण के बाद लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वाराणसी और आसपास के जिलों से आए मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से कोरोना जांच के लिए काउंटर बढ़ाने की मांग की है।
समय से जांच हो जाएगी, इसलिए सुबह ही बीएचयू आ गए थे। यहां पंजीकरण कराने के बाद भी लाइन में लगना पड़ा। करीब दो घंटे बाद किसी तरह जांच हो सकी। काउंटर बढ़ जाए तो कुछ राहत होगी।
- तेज बहादुर यादव, सैदपुर
विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और छात्रों को जांच कराने के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था करने की सूचना चस्पा है। इसके बाद भी यहां कोई व्यवस्था नहीं है। अलग काउंटर बनाना होगा।
विज्ञापन
- कौशल किशोर, बीएचयू
ओपीडी में चिकित्सक को दिखाना था। चार घंटे कोरोना जांच के लिए लाइन में खड़े होने के बाद किसी तरह हो सकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन को इस बारे में प्रयास करना होगा।
- राकेश यादव, राजवारी
कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है तो इससे बचाव के लिए जांच की विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। यहां तो 10 बजे से लाइन में खडे़ होने के बाद भी दोपहर एक बजे तक मेरा नंबर नहीं आ सका।
- आशीष पांडेय