{"_id":"69b076b1903f64d9f20b823f","slug":"blood-donors-were-honored-holi-was-celebrated-varanasi-news-c-192-1-svns1035-149983-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रक्तदाताओं को किया सम्मानित, खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रक्तदाताओं को किया सम्मानित, खेली होली
विज्ञापन
विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। स्रोत- संस्था
मिर्जापुर। रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट ने मंगलवार को नगर के मिशन कंपाउंड स्थित एक अस्पताल में सातवां वार्षिकोत्सव समारोह के अंतर्गत होली मिलन का भी आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता विंध्यवासिनी के तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व मां विंध्यवासिनी स्त्रोत से हुई।
संस्था का सहयोग करने वाले, संस्था के साथ सदैव खड़े रहने वाले अतिविशिष्ट लोग, संस्था के सरक्षक मंडल के सदस्य व संस्था के लिए रक्तदान करने वाले रक्तदाता सम्मिलित रहें का बैच पहनाकर एवं टीका लगाकर अभिनंदन किया गया। संस्था के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी ने बताया कि 2026 के प्रथम दो महीनों में ही संस्था 160 यूनिट रक्तदान व एसडीपी दान करवा चुकी है। जिसमें 11 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर घंटाघर में हुए 83 यूनिट का ऐतिहासिक शिविर भी शामिल है। पिछले वर्ष विभिन्न विद्यालयों में रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संस्था न सिर्फ रक्तदान बल्कि अन्नदान की दिशा में भी ठोस कार्य करते हुए प्रति रविवार मंडलीय अस्पताल में खिचड़ी वितरण का कार्य नियमित रूप से कर रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों व आए हुए अतिथियों द्वारा संस्था के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केक काटा गया। फाल्गुनी माहौल को देखते हुए होली भी खेली गई। इस अवसर पर सलिल पांडेय, जे के जायसवाल, सीताराम, दिवाकर मिश्रा, प्रवी कुमार, डॉ. सुनील सिंह ,आकाश तिवारी, शिव कुमार शुक्ला, आशुतोष, शिव कुमार शुक्ला, अभिषेक साहू आदि रहे।