{"_id":"5e92f8728ebc3e72ba3132cf","slug":"blood-donation-reported-in-the-blood-bank-due-to-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के कारण ब्लड बैंक में मिली खून कम होने की जानकारी तो किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी के कारण ब्लड बैंक में मिली खून कम होने की जानकारी तो किया रक्तदान
Sun, 12 Apr 2020 05:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 12 Apr 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
ब्लड डोनेट करते पूर्व मंत्री अजय राय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के कारण वाराणसी शहर के ब्लड बैंक में रेयर ब्लड ग्रुप की कमी हो गई है। लॉक डाउन के कारण डोनर ही नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में जब मामले की जानकारी कांग्रेस नेताओं को हुई, तो दर्जनों लोगों ने रविवार को आईएमए में जाकर रक्तदान किया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अजय राय ने बताया कि जरूरतमंद को रक्त के लिए आईएमए से जब संपर्क किया गया तो पता चला कि कोरोना महामारी के कारण ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है। ऐसी स्थिति में हम लोगों ने निर्णय लिया है कि ऐसी विषम परिस्थिति में हम लोग रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन
रोजाना खून की जरूरत पड़ रही है ऐसे में जरूरी है कि लोग आगे बढ़कर रक्तदान करें। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने बताया कि यह संकट का समय है और ऐसे में हम सभी को मिलकर इससे लड़ना है। पूर्व मंत्री के पुत्र शांतनु राय ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन