फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   blood bank in varanasi

लॉकडाउन: ब्लड बैंक के रिजर्व स्टॉक हो रहे खाली, रक्तदान करने वालों की संख्या में आई कमी

Sun, 19 Apr 2020 12:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
blood bank in varanasi
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

वाराणसी में लॉकडाउन की वजह से रक्तदान करने वालों की संख्या कम हो गई है। जिले के ब्लड बैंकों में इमरजेंसी में रखे गए ब्लड के स्टॉक खाली होने लगे हैं। आईएमए और बीएचयू ब्लड बैंक में एक-एक हजार यूनिट ब्लड रिजर्व रहता है। इस समय स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि रिजर्ब यूनिट से भी ब्लड लोगों को दिया जा रहा है।

विज्ञापन


सामान्य दिनों में कोई अपने जन्मदिन पर रक्तदान करता है तो कोई शादी की सालगिरह पर। समय-समय पर सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वजह से ब्लड बैंकों में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है।
विज्ञापन


पिछले 24 मार्च से चल रहे लॉकडाउन की वजह से रक्तदान करने वालों की संख्या बहुत कम हो गई है। बीएचयू ब्लड बैंक में रोजाना 150 से 200 यूनिट की मांग आम दिनों में होती है। इस समय ट्रामा सेंटर और अस्पताल में मरीज कम आने की वजह से यह मांग रोजाना 40 से 50 यूनिट हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्ब यूनिट से अब दिया जा रहा ब्लड
बीएचयू ब्लड बैंक के सीएमओ इंचार्ज डॉ. एसके सिंह ने बताया कि ब्लड कैंसर, गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी और थैलेसीमिया मरीजों को मिलाकर रोजाना लगभग 40 यूनिट ब्लड दिया जा रहा है। लॉकडाउन होने की वजह से एक्सीडेंटल केस कम हुए हैं। इस वजह से खून की मांग भी कम हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी खून देने वालों की संख्या इस समय बहुत कम है। इस वजह से रिजर्व कोटे से भी खून मरीजों को दिया जा रहा है। इस समय रिजर्ब में 700 यूनिट खून बचा है।

आईएमए में भी एबी पॉजिटिव ब्लड की कमी
आईएमए के अध्यक्ष डॉ आलोक भारद्वाज के मुताबिक ब्लड बैंक में खून की बहुत ज्यादा कमी तो नहीं है लेकिन सामान्य दिनों की तुलना में जहां लोग रक्तदान करने आते थे, उनकी संख्या न के बराबर हैं। ब्लड बैंक में इस समय एबी पॉजिटिव खून की कमी है। कहा कि आमतौर पर रिजर्व 1000 यूनिट ब्लड इस समय भी रिजर्व रखा गया है, जिससे कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों का इलाज हो सके। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed