{"_id":"5dfc76608ebc3e87d2174fb5","slug":"block-of-mobile-internet-service-till-evening-in-view-of-opposition-to-citizenship-amendment-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को ध्यान में रखते हुए बनारस में आज रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को ध्यान में रखते हुए बनारस में आज रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक
Fri, 20 Dec 2019 12:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जगह-जगह हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दिन में साढ़े ग्यारह से आज रात तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जनपद में इंटरनेट, वाईफाई व ब्राडबैंड सर्विस शाम पांच बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
जनपद सभी मोबाइल कंपनियों के बीटीएस को सिलसिलेवार बंद किया जा रहा है। अफवाह को रोकने व जन-मानस की सुरक्षा के लिए व्यापक पुलिस बल को भी सड़कों पर उतारा गया है। एडीजी जोन बृजभूषण और अन्य पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ दालमंडी, नई सड़क, बेनियाबाग जैसे संवेदनशील इलाकों में चक्रमण कर रहे हैं। जुमा की नमाज को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
रेल और रोडवेज स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों पर रेलवे खुफिया एजेंसी की निगाहें बनाईं हुईं हैं। कैंट और मंडुआडीह स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारी लगाये गए है। जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर कैंट रोडवेज बस स्टैंड पर जिला पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए।
विज्ञापन
मस्जिद में नहीं हो भाषणबाजी
डीएम ने कहा कि शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद धार्मिक भावना से लोगों को लक्ष्य बनाकर दुरुपयोग एवं राजनैतिक उद्देश्य से भाषण, नारेबाजी व पंफलेट वितरित नहीं करें। इसे गंभीरता से लिया जाएगा। सभी मस्जिद के इमाम से अपील की है कि वे अपने धार्मिक परिसर का इस्तेमाल लोगों को राजनैतिक समेत अन्य क्रियाकलापों के लिए नहीं करें।