फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   blast in Power sub station electric supply stop in varanasi sarnath

वाराणसी : ब्लास्टिंग से फीडर जलकर राख, 75 हजार की आबादी में बत्ती गुल

Tue, 25 Jun 2019 12:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Jun 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
blast in Power sub station electric supply stop in varanasi sarnath
जलकर राख हुआ फीडर। - फोटो : अमर उजाला

बिजली विभाग की लापरवाही से लेढ़ूपुर उपकेंद्र में हुए ब्लास्टिंग से करीब 75 हजार की आबादी बिजली पानी के लिए प्रभावित हो गई। लेढुपुर 33/11 केवी के कंट्रोल रूम में ब्लास्टिंग और फ्लैशओवर के चलते निकली आग की लपटों से इनकमिंग नंबर दो और 11 केवी शक्तिपीठ फीडर जलकर राख हो गया। घटना सोमवार सुबह करीब तीन बजे के आसपास की है। 12 घंटे बाद वैकल्पिक व्यवस्था से अपराह्न तीन से बारी-बारी से इलाकों को बिजली दी जा रही है।

विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। फ्लैशओवर से निकली आग की लपटों ने दोनों फीडरों को राख कर दिया। एसएसओ दीपक शर्मा ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। तत्काल एसएसओ ने इसकी सूचना उपकेंद्र के अधिकारियों के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घटना के बाद उपकेंद्र से निकलने वाले समस्त फीडरों और शक्तिपीठ उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह आपूर्ति बहाल न होने और पानी न मिलने पर लोग उपकेंद्र पर जा धमके। समूचा कंट्रोल रूम जलने की बदबू और दीवारों पर कालिख लगी थी। इस घटना ने एक बार फिर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को उजागर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो लेढ़ूपुर उपकेंद्र के स्विच यार्ड में लगे ट्रांसफार्मर से 11 केवी इनकमिंग पैनल के पीछे लगी सीटी, करेंट ट्रांसफार्मर से लेकर पैनल में जाने वाली केबल काफी दिनों से लाल हो रही थी। सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार लोगों ने इसकी अनदेखी की। नतीजा सबके सामने है। अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि कोई जानवर (चूहा) पैनल में घुस गया होगा, जिसके चलते यह घटना घटी होगी।

घटना के बाद लेढ़ूपुर उपकेंद्र से निकलने वाले शक्तिपीठ, आशापुर, लेढ़ूपुर, पंचकोशी के अलावा स्वतंत्र फीडर झुनझुनवाला, सुरभि, मैरेडियन, आकाशवाणी आदि से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।

सूचना के घंटों बाद पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने काम शुरू किया। क्षेत्रीय एसडीओ राजनाथ यादव के साथ ही दौलतपुर के एसडीओ सुधीर श्रीवास्तव, जेई हरिश्चंद्र, लाइनमैन चतुरी, गब्बर ने जले फीडर को हटाने का काम शुरू किया। मौके पर नगरीय विद्युत वितरण खंड षष्ठम आशापुर के एक्सईएन डीके दोहरे, निर्माण इकाई के एक्सईएन राजेश कुमार, जेई एके सिंह आदि भी पहुंच गए थे। इन अधिकारियों ने कर्मचारियों की मदद से 12:30 बजे आपूर्ति सामान्य की। जबकि जले फीडरों को बदलने का काम दोपहर बाद शुरू हुआ। इसके चलते अन्य फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहीं

ये इलाके रहे प्रभावित :
लोहिया नगर, आशापुर बाजार, टडिया, चकबीही, कृष्ण नगर कालोनी, पंचकोशी, चंद्रा चौमुहानी, दीनदयालपुर, पुरानापुल, आशापुर गांव, हवेलिया, सारनाथ, बरईपुर, हरिनारायण विहार कालोनी, बल्लभ विहार कालोनी, परशुरामपुर, अनमोल नगर, मवईयां, बेनीपुर, तिलमापुर, लेढ़ूपुर, रसूलगढ़, रघुनाथपुर आदि इलाके रविवार की देर रात करीब तीन बजे से सोमवार को पूरे दिन बिजली गुल रही। बिजली-पानी न मिलने से प्रभावित इलाकों में हाहाकार मचा रहा। लोगों को आसपास के हैंडपंपों और कुओं का सहारा लेना पड़ा।

आठ से नौ लाख का हुआ नुकसान :
लेढ़ूपुर उपकेंद्र के जिम्मेदार अभियंताओं की लापरवाही के चलते पूर्वांचल डिस्कॉम को करीब आठ से नौ लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। मौके पर जो दिखा उससे पता चलता है कि जिम्मेदार अभियंताओं ने इस मामले में बेहद लापरवाही बरती है। इनकमिंग पैनल व शक्तिपीठ पैनल ही नहीं सीटी की दशा ऐसी थी कि जैसे किसी ने आग में भून दिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed