{"_id":"5ff340941d0112567f1516d4","slug":"blackmail-by-making-a-photo-of-a-woman-threatening-to-burn-her-with-acid-azamgarh-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को तेजाब से जलाने की धमकी व सिंदूर डालते हुए फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को तेजाब से जलाने की धमकी व सिंदूर डालते हुए फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
Mon, 04 Jan 2021 09:51 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 04 Jan 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। शादी न करने पर तेजाब से जला देने की धमकी देने के साथ युवती की फेसबुक आईडी से फोटो चुराई। इसके बाद सिंदूर डालते हुए फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की युवती की बहन की ससुराल है। वह अक्सर अपने बहन के यहां आती-जाती थी। गांव निवासी सोनू ने उसे वहीं देखा था और उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा था। उसने युवती की फेसबुक आईडी से उसकी फोटो निकाली और कंप्यूटर से सिंदूर डालते हुए फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती शादी के लिए राजी नहीं हुई तो तेजाब फेंक कर जला देने की धमकी भी देने लगा। परेशान युवती ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर केस दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन विज्ञापन