फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Black spot in Varanasi Vishwasundari bridge Tengra turn is most dangerous 37 accidents here in six months 30

वाराणसी में ब्लैक स्पॉट: विश्वसुंदरी पुल-टेंगरा मोड़ सबसे खतरनाक, यहां छह महीने में 37 हादसे, 30 की गई जान

Mon, 25 Sep 2023 05:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Sep 2023 05:39 AM IST
सार

सड़क पर जिस जगह बार-बार हादसे होते हैं, उन्हें ब्लैक स्पॉट कहा जाता है।  वाराणसी जिले में आठ ब्लैक स्पॉट बनाए गए हैं। इसमें विश्वसुंदरी पुल-टेंगरा मोड़ सबसे खतरनाक है। 

विज्ञापन
Black spot in Varanasi Vishwasundari bridge Tengra turn is most dangerous 37 accidents here in six months 30
ट्रक की चपेट में आई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में आठ ब्लैक स्पॉट बनाए गए हैं। इसमें विश्वसुंदरी पुल-टेंगरा मोड़ सबसे खतरनाक है। अप्रैल 2023 से लेकर अब तक यहां 37 हादसे हो चुके हैं। 30 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह गिलट बाजार-शिवपुर तरना मोड़ जिले का ऐसा ब्लैक स्पॉट है, जहां सबसे अधिक 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। 

विज्ञापन


ब्लैक स्पॉट सर्वाधिक दुर्घटना वाले क्षेत्र होते हैं। सूजाबाद से रामनगर, हरहुआ बाजार, मोहनसराय बाईपास पर सर्वाधिक हादसे हुए हैं। इन सभी स्थानों पर मरने वालों की संख्या भी अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के सभी ब्लैक स्पॉट के पास साइनेज, लाल पट्टियां, आवश्यकता के अनुसार स्पीड ब्रेकर भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद क्षेत्र ब्लैक स्पॉट की सूची से बाहर नहीं आ सके।

विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट घोषित करने की प्रक्रिया

सड़क पर जिस जगह बार-बार हादसे होते हैं, उन्हें ब्लैक स्पॉट कहा जाता है। सड़क, हाईवे, एक्सप्रेस वे पर अगर एक ही जगह तीन साल में पांच सड़क हादसे हो जाएं तो पुलिस-प्रशासन ब्लैक स्पॉट घोषित कर सकता है। किसी स्थान पर तीन साल में दस मौत हो जाए तो उसे ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया जाता है। हादसे के आसपास का 500 मीटर का एरिया इस दायरे में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आई रेड एप पर होता है पूरा डाटा

आई रेड (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटा) एप के पोर्टल पर हादसे का शिकार होने वालों की पूरी जानकारी डाली जाती है। इससे हादसे का मुख्य कारण का पता चल पाता है। साथ ही स्थान का चयन करने में आसानी होती है।  पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने कहा कि सभी ब्लैक स्पॉट पर सड़क के नियमों और सावधानियों के साइनेज लगाए जाएंगे। इसमें कुछ सड़कों पर चौड़ीकरण का काम हो रहा है। सड़क चौड़ीकरण के बाद ब्लैक स्पॉट की संख्या में कमी आएगी।
ये भी पढ़ें: टक्कर के बाद ट्रक में फंस कर एक किमी तक घिसटती रही बाइक, हादसे में दो युवक घायल

जिले के आठों ब्लैक स्पॉट

  1. हरहुआ बाजार
  2. गिलट बाजार से तरना
  3. विश्वसुंदरी पुल से टेंगरा मोड़
  4. मोहनसराय बाइपास 
  5. अमरा अखरी बाइपास
  6. धमरी पुल
  7. चिलबिला
  8. सूजाबाद से रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed