{"_id":"60b535c473803908cb19445c","slug":"black-fungus-four-patient-found-in-single-day-and-five-operation-in-bhu-hospital-varanasi-19-death-so-far","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस: वाराणसी में एक दिन में चार मरीज मिले, पांच का हुआ ऑपरेशन, अब तक 19 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस: वाराणसी में एक दिन में चार मरीज मिले, पांच का हुआ ऑपरेशन, अब तक 19 की मौत
Tue, 01 Jun 2021 12:45 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:45 AM IST
सार
बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को दो ऐसे मरीज भी आए, जो पहले किसी अन्य अस्पताल में भर्ती थे, उनका ऑपरेशन भी हो चुका था।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के वार्ड में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। सोमवार को बीएचयू अस्पताल में पिछले 24 घंटे में चार नए मरीज मिले। वहीं, एक मरीज डिस्चार्ज हुआ और पांच ऑपरेशन भी हुए। अब कुल मरीजों की संख्या भी 127 हो गई है। इसमें 19 की मौत, चार डिस्चार्ज के बाद 104 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बीएचयू में ब्लैक फंगस के वर्तमान में 104 मरीजों का सुपर स्पेशलिटी कंपलेक्स, इमरजेंसी और पोस्ट कोविड वार्ड में इलाज चल रहा है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को दो ऐसे मरीज भी आए, जो पहले किसी अन्य अस्पताल में भर्ती थे, उनका ऑपरेशन भी हो चुका था। डॉक्टरों की टीम को ऐसे मरीजों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। बताया कि मरीजों के इलाज के लिए दवा, इंजेक्शन सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
इधर, वाराणसी में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 100 से कम नए मामले सामने आए। सोमवार को 5628 सैंपल में 60 मरीज मिले, जबकि तीन की मौत भी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, होम आइसोलेशन में 150 लोग स्वस्थ घोषित किए गए और 40 की अस्पताल से छुट्टी हुई। अब कुल 81748 में 79905 के डिस्चार्ज, 754 की मौत के बाद 1089 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
ऑक्सीजन वाले 1401 और वेंटिलेटर वाले 579 बेड खाली
वाराणसी जिले के कोविड अस्पतालों में अब खाली होने वाले बेड की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। राहत की बात यह है कि जहां पहले ऑक्सीजन संकट के साथ-साथ वेंटिलेटर वाले बेड का संकट बना हुआ था, वहीं अब जिले में कुल 1980 बेड खाली हैं। जिसमें ऑक्सीजन वाले 1401 और वेंटिलेटर के 579 बेड शामिल हैं। अस्पतालों की बात करें तो 8 सरकारी अस्पतालों के 1033 बेड में 821 और 50 निजी अस्पतालों के 1381 में से 1159 बेड अभी भी खाली पड़े हैं।