फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP workers celebrated the victory in Haryana elections

Varanasi News: हरियाणा चुनाव में मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Wed, 09 Oct 2024 05:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated the victory in Haryana elections
हरियाणा चुनाव में मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
विज्ञापन

गुलाब स्थित कार्यालय पर आतिशबाजी की, मिठाई बांटकर एक दूसरे को दी बधाई
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पार्टी को मिली जीत एवं जम्मू-कश्मीर में पार्टी को मिली सफलता पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुलाब स्थित कार्यालय पर जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए लगातार तीसरी बार भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया। हरियाणा की जनता के इसी विश्वास के दम पर भाजपा पुनः हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों पर अपना भरोसा जताया। जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत ने इस बात को साबित कर दिया है कि विपक्ष चाहे जितना भी भ्रम की स्थिति पैदा करे जनता मोदीजी के साथ है। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने हरियाणा की जनता का आभार जताया। इस अवसर पर सुरेंद्र नारायण सिंह, मनीष कपूर, मधुकर चित्रांश, जगदीश त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, नवीन कपूर, अशोक यादव, पूजा दीक्षित, साधना वेदांती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed