फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP won BCF election in varanasi after 45 years Rakesh chairman and Pramod vice chairman

Politics: वाराणसी के DCF पर 45 साल बाद खिला कमल, राकेश बने सभापति और प्रमोद उपसभापति

Thu, 29 Feb 2024 08:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 08:29 PM IST
सार

Politics: जिला सहकारी फेडरेशन के इस चुनाव में काफी गहमागहमी रही। सभापति और उपसभापति के साथ ही पन्नालाल यादव यूपीएसएस, अभिषेक पांडेय इफ्को नई दिल्ली, धर्मेंद्र रघुवंशी यूपी प्रक्रियात्मक सहकारी संघ नई दिल्ली, शैलेंद्र श्रीवास्तव रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और गिरीश पांडेय शीतगृह राजातालाब के लिए प्रतिनिधि चुने गए।

विज्ञापन
BJP won BCF election in varanasi after 45 years Rakesh chairman and Pramod vice chairman
जिला सहकारी फेडरेशन के चुनाव में जीते हुए प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जिला सहकारी फेडरेशन (डीसीएफ) पर पहली बार भाजपा कब्जा करने में कामयाब हो गई। गुरुवार को सभापति और उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव में उम्मीदवार न मिलने पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह ‘अलगू’ सभापति और प्रमोद कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। इससे पहले 45 साल से इन पदों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था।

विज्ञापन


गुरुवार को डीसीएफ के सभापति पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह ‘अलगू’ निर्विरोध सभापति चुने गए। प्रमोद कुमार उपसभापति और जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन आरपी कुशवाहा, नेफेड (नई दिल्ली) के प्रतिनिधि चुने गए। पन्नालाल यादव यूपीएसएस, अभिषेक पांडेय इफ्को नई दिल्ली, धर्मेंद्र रघुवंशी यूपी प्रक्रियात्मक सहकारी संघ नई दिल्ली, शैलेंद्र श्रीवास्तव रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और गिरीश पांडेय शीतगृह राजातालाब के लिए प्रतिनिधि चुने गए।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी व अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय आनंद मोहन ने निर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र दिया। सचिव अवधेश सिंह ने बताया कि परिणामों की घोषणा के बाद सभापति की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित संचालकों और शासन से मनोनीत संचालकों की बैठक हुई। इस मौके पर एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक अवधेश सिंह, चेतनारायण सिंह, अरुण सिंह, सोमनाथ विश्वकर्मा, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात मॉडल पर होगा विकास

नवनिर्वाचित सभापति राकेश सिंह ‘अलगू’ ने कहा कि डीसीएफ में अब कमल खिल चुका है। यहां पर गुजरात मॉडल की तर्ज पर विकास कराया जाएगा। नए सिरे से विकास करने के लिए काम शुरू जाएगा।

आधी सदी से था लक्ष्मी प्रसाद राय और उनके परिवार का कब्जा
डीसीएफ पर लगभग आधी सदी तक समाजवादी पार्टी के लक्ष्मी प्रसाद राय और उनके परिवार का कब्जा रहा। उनके कार्यकाल में कुछ सदस्य मतदाता नहीं बनाए गए थे। उन्होंने कोर्ट में आपत्ति दाखिल की। कोर्ट ने नए सदस्यों को जोड़ने का आदेश दिया। इस वजह से बीच में चुनाव लटक गए। प्रशासन की ओर से चुनाव कराने के लिए प्रबंध समिति बनाई गई, जिसमें सरकारी अधिकारी प्रशासक बनाए गए। इसके बाद चुनाव संपन्न कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed