फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP will run women empowerment campaign on the 3rd anniversary of Ahilyabai Holkar

Varanasi News: अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर भाजपा चलाएगी महिला सशक्तीकरण अभियान

Mon, 19 May 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
BJP will run women empowerment campaign on the 3rd anniversary of Ahilyabai Holkar
वाराणसी। महारानी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी वर्ष पर रविवार को गुलाबबाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र व प्रदेश संगठन के अभियान की महानगर स्तरीय तैयारी पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता महानगर व जिला प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर भाजपा महिला सशक्तीकरण अभियान चलाएगी। इसके तहत 21 से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन, सामाजिक कार्यों और भारतीय संस्कृति में योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि 19 और 20 मई को दौड़, भाषण, वाद-विवाद, निबंध, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। महिला मोर्चा की महामंत्री प्रज्ञा पांडेय और उपाध्यक्ष आत्मा विशेश्वर को इसका संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

21 व 22 मई को संगोष्ठी होगी। संयोजक महामंत्री प्रज्ञा पांडेय, कार्यालय मंत्री नेहा कक्कड़ और भाजपा महामंत्री अशोक पटेल होंगे। 23 और 24 मई को घाट सज्जा और गंगा आरती होगी। इसकी संयोजक साधना वेदांती, डॉ. गीता शास्त्री, मंजू सिंह होंगी। 24 मई को प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 25 और 26 मई को विधानसभा सम्मेलन होगा। इसकी जिम्मेदारी अभिषेक मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, अरविंद सिंह और मधुकर चित्रांश को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 और 30 मई को नगर निगम स्तर पर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन होगा। इसकी जिम्मेदारी मेयर अशोक कुमार तिवारी, डॉ. रचना अग्रवाल, नरसिंह दास को दी गई है। 31 मई को एनजीओ के माध्यम से महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी श्रद्धांजलि समारोह होगा। इसका दायित्व नवीन कपू और डॉ. गीता शास्त्री को सौंपा गया है। इस मौके पर महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, महिला मोर्चा महामंत्री साधना पांडेय, मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed