फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp

सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान, पुरानों के लिए कम स्थान

Sat, 21 Nov 2020 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
bjp
वाराणसी। एमएलसी चुनाव से ठीक पहले भाजपा काशी क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित हो गई है। काशी क्षेत्र की कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष तीन महामंत्री और आठ मंत्री को जगह दी गई है। इसमें सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। मगर, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी के साथ ही कई जाति के नेताओं को जगह नहीं मिल पाई है। इसके अलावा काशी क्षेत्र के कई जिलों का प्रतिनिधित्व नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव की दोबारा नियुक्ति के करीब ढाई महीने बाद काशी क्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में जातीय समीकरण साधने की पूरी कोशिश की गई है। हालांकि इसमें भूमिहारों की अनदेखी समझ से परे है। जबकि गाजीपुर के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के जम्मू के उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद दूसरे नेताओं की उम्मीद जगी थी। इसके अलावा सोनभद्र, सहित संगठनात्मक तीन और जिलों का प्रतिनिधित्व नहीं है। पिछली बार के मुकाबले कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या भी कम की गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। मगर, इस बार सात कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। हालांकि पिछली कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों को जगह नहीं मिली है। इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, बालेंदुमणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह को पदमुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज के पूर्व महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पिछली कार्यकारिणी में मंत्री सरोज कुशवाहा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अमरनाथ यादव को महामंत्री से उपाध्यक्ष की पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन

---
यह है काशी क्षेत्र की नई कार्यकारिणी
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव की कार्यकारिणी में क्षेत्र उपाध्यक्ष पद पर प्रयागराज गंगापार के अमरनाथ यादव, मीरजापुर के दिलीप सिंह पटेल, प्रयागराज के कमलेश कुमार, गाजीपुर की सरोज कुशवाहा, गंगापार की निर्मला पासवान, प्रयागराज महानगर के अवधेश गुप्ता, चंदौली के रमेश जायसवाल, सुल्तानपुर के संतबख्श सिंह चुन्नू, महामंत्री पद पर वाराणसी के अशोक चौरसिया, कौशांबी के संतोष पटेल, सुल्तानपुर के सुशील त्रिपाठी, मंत्री पद पर भदोही के आशीष सिंह बघेल, वाराणसी महानगर के मोहितोष नारायण सिंह, अशोक तिवारी, सुदामा पटेल, राकेश शर्मा, राजेश राजभर, सुल्तानपुर की बबिता तिवारी, मीरजापुर के गुलाब पासी, कोषाध्यक्ष पद पर वाराणसी महानगर के प्रदीप अग्रहरि, कार्यालय मंत्री पद पर शिवप्रकाश शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी पद पर नवरतन राठी, सह प्रभारी पीयूष वर्धन सिंह एवं क्षेत्र कार्यसमिति के सदस्य पद पर डॉ. नंदजी पांडेय, दयाशंकर यादव, डॉ. शोभनाथ यादव, प्रशांत केशरी, राजकुमार बिंद, जयसिंह पाल, सुभाष कुशवाहा को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed