फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP spokesman Shahnawaz spoke, the country Rahul-Sonia not at the mercy of

भाजपा प्रवक्ता शहनवाज बोले, देश राहुल-सोनिया के रहमोकरम पर नहीं

Fri, 11 Dec 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 11 Dec 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
BJP spokesman Shahnawaz spoke, the country Rahul-Sonia not at the mercy of
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने संसद का सत्र बाधित करने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस सत्र नहीं चलने दे रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि देश राहुल और सोनिया के रहमोकरम पर नहीं चल सकता।
विज्ञापन


देश का कानून सबके लिए बराबर है। एक परिवार के लिए कानून में अलग से स्थान नहीं दिया गया है। अगर कांग्रेस को लगता है कि यह राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई हुई है तो वह संसद में बहस करे न कि उसे बाधित।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर पार्टी के गुलाबबाग कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में शहनवाज ने कहा कि संसद भंग करने से देश के विकास में बाधा पहुंच रही है। इसके लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। कहा कि राहुल-सोनिया संसद रोकने के बजाय अपना वकील तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील कोर्ट में समन को लेकर बहस करे। बिहार में मिली करारी हार पर कहा कि हम हार स्वीकार करते हैं। हम दिल्ली में भी हारे मगर चार जगह चुनाव जीते भी हैं। इसलिए स्कोर 4-2 का है। कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है। कांग्रेस अपने हार के गम को भुलाए और संसद में विपक्ष की भूमिका निभाए। सफाई दी कि प्रवर्तन निदेशक (ईडी) को बदला जाना एक सामान्य प्रक्रिया है, यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के आधार पर नहीं की गई है।

भाजपा प्रवक्ता ने अमेरिकी नेता के मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर दिए बयान पर कहा कि अमेरिका में असहिष्णुता ज्यादा है। ताजा बयान से तो यही साबित होता है। अमेरिका के लोगों को भारत से सीखना चाहिए। भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को समझना चाहिए।


यूपी की कानून व्यवस्था से जुड़े सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाएं, जिस तरह से वे अपने पिता का जन्मदिन मनाते हैं, उस भव्यता के साथ जन्मदिन मनाना हर पुत्र की इच्छा होती है। अखिलेश बहुत अच्छे पुत्र हैं इसमें कोई शक नहीं, लेकिन वे एक अच्छा मुख्यमंत्री बनकर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed