फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP's Jan Vishwas Yatra from 19, Union Minister Smriti Irani will launch

भाजपा की जनविश्वास यात्रा 19 से, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी शुभारंभ

Sat, 18 Dec 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP's Jan Vishwas Yatra from 19, Union Minister Smriti Irani will launch
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा काशी क्षेत्र में 19 दिसंबर से जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ करेगी। गाजीपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनसभा के माध्यम से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी। 15 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 29 दिसंबर को सेवापुरी के रास्ते वाराणसी में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के शुभारंभ के पूर्व लंका मैदान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। जनविश्वास यात्रा गाजीपुर की सातों विधानसभाओं में दो दिन भ्रमण करने के बाद 21 दिसंबर को पूर्वान्ह 10 बजे सकलडीहा के रास्ते चंदौली सीमा में प्रवेश करेगी। चंदौली की सभी विधानसभा में भ्रमण के बाद जनविश्वास यात्रा 22 दिसंबर को घोरावल के रास्ते सोनभद्र जिले की सीमा में प्रवेश करेगी और सभी विधानसभाओं से होते हुए 23 दिसंबर को मड़िहान के रास्ते मिर्जापुर सीमा में प्रवेश करेगी। 23 दिसंबर को देर रात यात्रा मेजा के रास्ते प्रयागराज जिले की सीमा में प्रवेश करेगी, यहां 27 को ज्ञानपुर के रास्ते भदोही जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

यात्रा के काशी क्षेत्र के संयोजक सुशील त्रिपाठी ने बताया कि जनविश्वास यात्रा 29 दिसंबर को अपरान्ह तीन बजे सेवापुरी के रास्ते वाराणसी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। जिले की आठों विधानसभाओं से होते हुए यह यात्रा 30 को जफराबाद के रास्ते जौनपुर जाएगी। दो जनवरी को देर रात अमेठी पहुंचेगी जहां यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। तीन जनवरी को जनविश्वास यात्रा का तिलोई, जगदीशपुर में सभा के बाद समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा भी होगी
काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 15 दिवसीय जनविश्वास यात्रा के दौरान वाराणसी जिले की दक्षिणी, उत्तरी और कैंट विधानसभाओं में रोड शो होगा और रोहनिया, पिंडरा, अजगरा आदि विधानसभाओं में सभाएं होंगी। गाजीपुर, रॉबर्ट्सगंज एवं ज्ञानपुर में बड़ी सभा रैली होगी जब कि प्रयागराज के उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी तथा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed