{"_id":"58ad51e84f1c1b3018b22ec6","slug":"bjp-president-amit-shah-arrived-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के गढ़ में गरजे अमित शाह, धर्म पूछकर लैपटॉप बांटती है प्रदेश सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के गढ़ में गरजे अमित शाह, धर्म पूछकर लैपटॉप बांटती है प्रदेश सरकार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 23 Feb 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने अतरौलिया विधानसभा के कोयलसा स्थित उद्योग विद्यालय में कांग्रेस-सपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक नेता से उनकी मां परेशान है, वहीं दूसरे नेता से उनके पिता परेशान हैं। जबकि उत्तर प्रदेश की जनता, इन दोनों से परेशान है। कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकती हैं। दावा किया कि उत्तर प्रदेश का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल यूपी को एक लाख करोड़ दिया गया। पिछले ढाई साल में केंद्र यूपी को केंद्र ने ढाई लाख करोड़ दिया लेकिन जनता को कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में उत्तर प्रदेश बलात्कार में नंबर वन बन गया। हत्याएं और लूट की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
कहा कि उनकी पार्टी सपा, कांग्रेस और बसपा से मुक्ति दिलाएगी। राहुल बाबा बोलते हैं कि मोदी ने क्या विकास किया। हम पूछते हैं कि 60 साल तक देश में कांग्रेस का शासन रहा, देश का कितना विकास हुआ। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने दो साल में दो करोड़ माताओं को चूल्हा दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार धर्म पूछकर लैपटॉप बांटती है। इसीलिए सभी बच्चों को लैपटॉप नहीं मिला। शाह ने वादा किया कि जब भाजपा की सरकार बनेगी तो वो बिना किसी भेदभाव के सभी मेधावी बच्चों को मुफ्त में लैपटॉप देगी।
इससे पहले अमित शाह को तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12 बजे पहुंचना था। लेकिन वे करीब ढाई बजे पहुंचे। आजमगढ़ पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से शाह का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि अतरौलिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल निषाद मैदान में हैं।