फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp news

बजट के समर्थन में कार्यकर्ता पीएम को भेजेंगे अभिनंदन पत्र

Sat, 06 Feb 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
bjp news
वाराणसी। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी संगठनों के साथ चर्चा, गोष्ठी के जरिए बजट के समर्थन धन्यवाद प्रस्ताव पारित करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभिनंदन पत्र भेजें। इस विषय पर वार्ड स्तर पर छोटे-छोटे परिचर्चा करें। गांव, गरीब, किसान, नौजवानों, महिलाओं, शिक्षा आदि विषयों पर बजट में लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा कर अभिनंदन पत्र तैयार करें। सोशल मीडिया के जरिए बजट का प्रचार-प्रसार करें। सोनारपुरा शिवाला स्थित एक होटल में भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों, क्षेत्र की कार्यसमिति सदस्यों, 16 जिलों के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से संवाद किया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व विकास होगा। चुनाव के माध्यम से भाजपा गांव के अंदर मजबूत होगी। पांच फरवरी से शुरू होने वाली जिला पंचायत की वार्डवार बैठक 13 फरवरी तक स्थगित कर 14 फरवरी से कराने को कहा। जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को निर्देश दिया कि हर महीने दो समन्वय बैठक होगी। पहली संगठन की दृष्टि से दूसरा प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में होगी। बैठक की अध्यक्षता और स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विद्यासागर राय ने किया। संचालन अशोक चौरसिया और धन्यवाद ज्ञापन संतोष पटेल ने किया। इस मौके पर भवानी सिंह, सुब्रत पाठक, कौशलेंद्र सिंह, अमरनाथ यादव, आशीष बघेल, पीयूष वर्धन सिंह, मोहितोष नारायण, नवरतन राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बूथ को मजबूत करने वाले कार्यकर्ता को मिलेगा अवसर
नरिया स्थित चौधरी संस्थान में महानगर के 90 वार्डों के अध्यक्षों और सचिवों से संवाद किया। कहा कि जिनका बूथ मजबूत होगा तो अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ेगा। वही मजबूत नेता माना जाएगा और उसी को अवसर मिलेगा। संगठन मंत्री ने कहा कि मंडल और सेक्टर इकाई की माह में एक बार मासिक बैठक करें। 14 फरवरी तक वार्ड की कार्यसमिति की घोषणा कर लें। वार्डों में बजट पर चर्चा करें। बैठक में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महामंत्री नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed