फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP national president JP nadda worshipped visit at kashi vishwanath mandir in varanasi

काशी दौरे पर भाजपा अध्यक्ष: काशी विश्वनाथ के बाद काल भैरव के दरबार पहुंचे जेपी नड्डा, किया दर्शन-पूजन

Mon, 01 Mar 2021 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Mar 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
BJP national president JP nadda worshipped visit at kashi vishwanath mandir in varanasi
काल भैरव के भाजपा अध्यक्ष ने किए दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने षोडशोपचार के साथ पूजन किया। इसके बाद वह काल भैरव मंदिर गए, जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


रविवार को बनारस पहुंचे भाजपा अध्यक्ष ने हरहुआ स्थित लॉन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री-नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मिशन-2022 की रणनीति पर चर्च की। इस दौरान उन्होंने बैठक में मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान संकल्प को दोहराते हुए कहा कि देश में अभी भी मोदी लहर चरम पर है।
विज्ञापन


गुजरात निकाय चुनाव परिणाम इसका ताजा उदाहरण है। केरल, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पार्टी के निचले कार्यकर्ता से लेकरऔर राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी भूमिका बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP national president JP nadda worshipped visit at kashi vishwanath mandir in varanasi
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया
रविवार की शाम को रोहनिया में भाजपा के काशी क्षेत्र और प्रयागराज के हाईटेक कार्यालय का जेपी नड्डा ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि भारत क्रांति का नहीं विकास व उन्नति का देश है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

चंदौली गए भाजपा अध्यक्ष
वाराणसी दौरे के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंदौली पहुंचे, जहां उन्होंने पड़ाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पंडित जी को नमन किया। भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से पहले दीप जलाया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में काम लेने और काम करने दोनों का गुर होना चाहिए। भाजपा परिवार वाद से नहीं बल्कि विचारों से चलती है। यहां आज का कार्यकर्ता कल का नेता है। कार्यकर्ता अब विधान सभा चुनाव की तैयाार में जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed