फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MP and actor Ravi Kishan said Samajwadi party and BSP will not get benefit by Brahmin conference he also target on Rahul Gandhi

वाराणसीः रवि किशन बोले- ब्राह्मण सम्मेलन का सपा और बसपा को नहीं मिलेगा फायदा, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Mon, 26 Jul 2021 12:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jul 2021 12:13 AM IST
सार

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि  ब्राह्मण समाज के लोग भी जानते हैं कि उनके सम्मान की रक्षा केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं। मिर्जापुर में एक वेब सीरिज के शूटिंग में भाग लेने आए रवि किशन ने वाराणसी में पत्रकारों से बात की। 

विज्ञापन
BJP MP and actor Ravi Kishan said  Samajwadi party and BSP will not get benefit by Brahmin conference  he also target on  Rahul Gandhi
शनिवार को जौनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने विपक्षी दलों द्वारा ब्राह्मण सम्मेलन करने के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। कहा कि ब्राह्मण सम्मेलन का विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा को कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। ब्राह्मण समाज के लोग भी जानते हैं कि उनके सम्मान की रक्षा केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं।

विज्ञापन


मिर्जापुर में एक वेब सीरिज के शूटिंग में भाग लेने आए रवि किशन ने वाराणसी में बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। तीन दिवसीय दौरे पर आए रवि किशन ने संसद के मानसून सत्र में होने वाले हंगामे पर कहा कि विपक्षी दल संसद की कार्रवाई में अवरोध पैदा कर उसका अपमान कर रहे हैं, यह गलत है।
विज्ञापन


बातचीत में रवि किशन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी आम के बहाने केवल उत्तर भारत और दक्षिण भारत के विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस हो या अन्य विपक्षी पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed