फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA wrote letter to Priyanka Gandhi said Congress kept Mukhtar Ansari as state guest in Punjab

भाजपा विधायक ने प्रियंका गांधी को लिखा पत्र, कहा- कांग्रेस ने मुख्तार को पंजाब में राज्य अतिथि बना रखा

Wed, 17 Mar 2021 11:36 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Wed, 17 Mar 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA wrote letter to Priyanka Gandhi said Congress kept Mukhtar Ansari as state guest in Punjab
अलका राय, प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की महमूदाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक अलका राय ने एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखा है। भाजपा विधायक ने पत्र लिखकर कांग्रेस पर पंजाब में मुख्तार अंसारी को राज्य अतिथि बनाकर संरक्षण देने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि मुख्तार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे किसी भी व्यक्ति को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी आपकी और पंजाब सरकार की होगी। आशा है आप मेरे पत्र का जवाब देने के साथ कुछ ठोस कदम भी उठाएंगी।      

विज्ञापन

  
15 मार्च को राष्ट्रीय महासचिव को प्रेषित पत्र में विधायक ने लिखा है कि सर्वविदित है कि आपने माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में राज्य अतिथि बनाया है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा मुख्तार का मेहमान बनकर उनके गुर्गों के साथ प्रदेश में गुपचुप यात्राएं करते हैं।

विज्ञापन

मुझे लगता था कि एक महिला होने के नाते आप मेरे दर्द को समझेंगी, लेकिन आपने मेरी किसी चिट्ठी का जवाब तक नहीं दिया, इसके उलट मुख्तार अंसारी को बचाने के लिए लाखों रुपये के वकील सुप्रीम कोर्ट में जरूर खड़े कर दिए। मेरे साथ जो हुआ या जो घटित हो रहा है, वह आपके साथ होता तो आपको मेरे दर्द का एहसास होता। मुझे अपने और अपने परिवार की जान का खतरा महसूस हो रहा है। गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से यूपी में लाने के लिए विधायक अलका राय प्रियंका को इससे पहले भी दो पत्र लिख चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed