{"_id":"5c458458bdec224b6317a78e","slug":"bjp-mla-surendra-singh-to-support-sadhna-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा एमएलए ने किया साधना सिंह का बचाव, कहा- 'स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा एमएलए ने किया साधना सिंह का बचाव, कहा- 'स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है'
Mon, 21 Jan 2019 02:05 PM IST
शाहरुख खान
भाषा, बलिया
भाषा, बलिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली अपनी पार्टी की विधायक साधना सिंह का खुलकर बचाव किया है।
बैरिया क्षेत्र से विधायक सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान साधना के बयान को सही करार देते हुए कहा कि स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि "जून 1995 में हुए राज्य अतिथि गृह कांड की घटना के बाद भी मायावती ने जिस तरह से सपा से गठबंधन किया है , उससे स्पष्ट हो गया है कि मायावती स्वाभिमान शून्य महिला हैं ।" सिंह ने कहा कि " वह हिटलर स्वभाव की हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती दलित एक्ट का डंक मारती रही हैं।"
विज्ञापन
उन्होंने विधायक साधना सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने पर कहा कि मुकदमा कैसे दर्ज होगा , हम लोग लड़ाई लड़ेंगे । मालूम हो कि मुगलसराय क्षेत्र से भाजपा विधायक साधना सिंह ने चंदौली जिले के करणपुरा गांव में शनिवार को आयोजित किसान कुंभ कार्यक्रम में मायावती का जिक्र करते हुए कहा "हमको तो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ना तो महिला लगती है और ना ही पुरुष।

इनको तो अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता। जिस महिला का इतना बड़ा चीर हरण हुआ लेकिन कुर्सी पाने के लिए उसने अपने सारे सम्मान को बेच दिया। ऐसी महिला मायावती का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं।"
उन्होंने कहा" वह महिला नारी जाति पर कलंक है। जिस महिला की आबरू को भाजपा के नेताओं ने लुटते-लुटते बचाया उसी ने सुख-सुविधा के लिए अपने वर्चस्व को बचाने के लिए अपमान को पी लिया। ऐसी महिला तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है। वह ना नर है, ना महिला है उसकी किस श्रेणी में गिनती करना है।" हालांकि मामला तूल पकड़ते देख साधना ने माफी मांग ली थी।
सपा और बसपा के साथ-साथ केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने भी भाजपा विधायक की इस टिप्पणी की निंदा की थी। बसपा ने इस सिलसिले में विधायक के खिलाफ बबुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी है।