फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA surendra singh gave statement on bulandshahr incident

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, इनकी लापरवाही से हुई बुलंदशहर की घटना

Wed, 05 Dec 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 05 Dec 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh gave statement on bulandshahr incident
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले यूपी में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत पर पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इंस्पेक्टर सहित एक कार्यकर्ता की हत्या पुलिस की लापरवाही से हुई है। अगर पुलिस ने गोहत्या करने वालों को समय से गिरफ्तार कर लिया होता तो इस तरह की घटना नहीं होती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ओपन फायरिंग नहीं की है। साथ ही कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध की मौत कार्यकर्ताओं की गोली से नहीं हुई है। बीजेपी विधायक ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे संदेह है कि पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में इंस्पेक्टर सुबोध की मौत हुई है। हो सकता है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया हो लेकिन उन्होंने फायरिंग नहीं की। वे लोग वहां गोलियां लेकर नहीं गए थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बजरंग दल के बुलंदशहर जिला समन्वयक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया है, यह गलत है। पुलिस ने भी उन्हें जानबूझकर गोली नहीं मारी लेकिन पुलिस की लापरवाही जरूर कहा जाएगा। 

यह है मामला

बुलंदशहर के स्याना में गोकशी के अवशेष मिलने पर गुस्साई भीड़ ने जमकर तांडव मचाया। लोगों ने बुलंदशहर स्याना रोड जामकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह समेत स्थानीय युवक सुमित की मौत भी हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया था कि इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की मौत किसी नुकीले वस्तु को लगने से हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह जानकारी सामने आएगी।

वहीं सुमित की मौत कारण प्रथम द्रष्टया गोली से मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मुख्य खुलासा होगा। गोकशी की सूचना के बाद भड़की हिंसा के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच करके दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed