{"_id":"60dc2798d25af84a3157b73e","slug":"bjp-mla-surendra-singh-attacked-on-asaduddin-owaisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का हमला, ओवैसी को कहा 'राजनैतिक आतंकवादी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का हमला, ओवैसी को कहा 'राजनैतिक आतंकवादी'
Wed, 30 Jun 2021 01:43 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, बलिया
पीटीआई, बलिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:43 PM IST
सार
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के निरीक्षण कार्यक्रम के बाद कहा कि एआईएमआईएम के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी राजनैतिक आतंकवादी का रूप ले रहे हैं और उनकी नीयत समाज को भड़काकर उसे खंडित करने की है।
विज्ञापन
बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी राजनैतिक आतंकवादी का रूप लेते जा रहे हैं।
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम क्षेत्र में एक सड़क निर्माण के निरीक्षण कार्यक्रम के बाद कहा कि एआईएमआईएम के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी राजनैतिक आतंकवादी का रूप ले रहे हैं और उनकी नीयत समाज को भड़काकर उसे खंडित करने की है।
उन्होंने कहा कि ओवैसी को भारत की धर्म-निरपेक्षता पर तभी तक विश्वास है, जब तक हिन्दू समाज बहुसंख्यक है। इस बीच, एआईएमआईएम की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शौकत अली ने भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के इस बयान पर कहा कि यह उनके मानसिक दिवालियापन को जाहिर करता है।
विज्ञापन
शौकत अली ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसमें राजनैतिक आतंकवाद जैसे शब्दों की कोई जगह नहीं है। शौकत ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह, ओवैसी पर समाज को खंडित करने का आरोप लगा रहे हैं, मगर यह जगजाहिर है कि खुद भाजपा ही समाज को भड़काने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है।
सुरेंद्र सिंह ने यह दावा भी किया कि पश्चिम बंगाल जम्मू कश्मीर का रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल के हालात पर नजर रखे हुए है और संभव है कि वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।