{"_id":"5c45ffccbdec224a3d3fd1ec","slug":"bjp-mla-gave-statement-on-bsp-chief-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती बिच्छू की तरह दलित एक्ट का डंक मारती हैं : भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती बिच्छू की तरह दलित एक्ट का डंक मारती हैं : भाजपा विधायक
Tue, 22 Jan 2019 10:13 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Surendra singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पार्टी की विधायक साधना सिंह के बचाव में खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को हिटलर व बिच्छू की संज्ञा देते हुए कहा कि भाजपा विधायक साधना सिंह ने स्वाभिमान शून्य होने के कारण ही मायावती की तुलना किन्नर से की है। विधायक सिंह ने साधना सिंह के बयान को सही कहा।
सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि साधना सिंह ने सही बयान दिया है। विधायक ने कहा है कि स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है। राज्य अतिथि गृह कांड की घटना के बाद भी मायावती ने जिस तरह से सपा से गठबंधन किया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि मायावती स्वाभिमान शून्य महिला हैं। वह हिटलर स्वभाव की हैं।
उन्होंने मायावती की तुलना बिच्छू से करते हुए कहा कि मायावती बिच्छू की तरह दलित एक्ट का डंक मारती हैं। उन्होंने विधायक साधना सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने पर कहा कि मुकदमा कैसे दर्ज होगा, हम लोग लड़ाई लड़ेंगे।