{"_id":"6a8c1ea2a08102e42d08ee7f","slug":"bjp-metropolitan-team-caste-equations-balanced-in-varanasi-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिगत समीकरण को साधा: तीन महामंत्री में सामान्य महिला, पिछड़ा और अनुसूचित जाति को मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिगत समीकरण को साधा: तीन महामंत्री में सामान्य महिला, पिछड़ा और अनुसूचित जाति को मिली जगह
Mon, 24 Aug 2026 04:06 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 24 Aug 2026 04:06 PM IST
सार
महानगर कार्यसमिति में 24 पदाधिकारी और 67 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
BJP
- फोटो : BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नई टीम में जातिगत समीकरण को साधा है। अध्यक्ष के बाद महामंत्री के महत्वपूर्ण तीन पदों पर सामान्य महिला वर्ग से पूजा दीक्षित, पिछड़ा वर्ग से अजय गुप्ता और अनुसूचित जाति वर्ग से अशोक जाटव को तवज्जो देकर जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा महानगर कार्यसमिति में 24 पदाधिकारी और 67 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
इन्हें मिली जिम्मेदारी
- आठ उपाध्यक्ष: चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, आत्मा विश्वेश्वर, राहुल सिंह, कुसुम पटेल, सत्येंद्र सिंह, जगन्नाथ ओझा और संदीप चौरसिया
- आठ मंत्री: शोभनाथ मौर्या, नीरज जायसवाल, दिनेश सिंह (दीनू), अखिलेंद्र सिंह (सन्नी), नेहा कक्कड़, सुनील यादव, महिमा चिंतक और अमित खरे
- कोषाध्यक्ष: दीपेश वशिष्ठ, मीडिया संयोजक मधुकर चित्रांश, कार्यालय मंत्री प्रमोद यादव मुन्ना, सोशल मीडिया संयोजक कुशाग्र श्रीवास्तव,
- आईटी संयोजक: पंकज चतुर्वेदी
विज्ञापन
विज्ञापन