फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp leader shot dead in jaunpur

बारात में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश

Mon, 28 Jan 2019 01:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 01:00 AM IST
bjp leader shot dead in jaunpur
मृत भाजपा नेता दिनेश चंद्र मिश्र - फोटो : अमर उजाला

गोपीगंज थानाक्षेत्र के धनीपुर गांव में रविवार की देर रात बारात में आए भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। बारात जौनपुर जिले के सुरेरी थानाक्षेत्र के कोहड़ौरा गांव से यहां आई थी। 



जंगीगंज क्षेत्र के धनीपुर गांव में प्रमोद मिश्र के घर बारात आई थी। बारात में लड़के के पिता ओमप्रकाश निश्रा के पटीदार भाजपा मड़ियाहूं विधानसभा सेक्टर अध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्र (45) पुत्र शिवसेवक मिश्र भी आए थे। बताया जाता है कि रात लगभग 11 बजे बारात में आर्केष्ट्रा चल रहा था। इसी दौरान दिनेश मिश्र कुछ बारातियों के साथ ताश खेल रहे थे। तभी गांव के एक युवक ने मामूली विवाद को लेकर लाइसेंसी रिवाल्वर से दिनेश मिश्र को गोली मार दी। 


गोली आंख में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शोर मचा तो घराती और बरातियों ने आरोपी को दौड़ा लिया, लेकिन वह फरार हो गया। मृतक के भाई सुनील मिश्र उन्हें लेकर सीएचसी गोपीगंज गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुनील ने बताया कि आरोपी के साथ हमारी पुरानी रंजिश चल रही है। जिसको लेकर मेरे भाई हत्या की गई है।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एएसपी ने बताया कि एक बाराती की गोली लगने से मौत हुई है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed