{"_id":"5c3b5ab9bdec22737c28ff81","slug":"bjp-leader-shahnawaj-hussain-said-that-mughal-is-not-a-native-of-indian-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के मुसलमान मुगलों के वंशज नहीं, यहीं बनाए गएः शहनवाज हुसैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के मुसलमान मुगलों के वंशज नहीं, यहीं बनाए गएः शहनवाज हुसैन
Sun, 13 Jan 2019 09:05 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
शहनवाज हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के मुसलमान मुगलों के वंशज नहीं है, बल्कि यहां ही बनाए गए मुसलमान हैं। हम हिंदुओं के भाई हैं। हम सभी को एक-दूसरे से मिलकर तथा एक थाली में खाना होगा। तभी देश का विकास व सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह बातें युवा चेतना के तत्वावधान में बलिया के हैबतपुर गांव में आयोजित मकर संक्रांति मिलन समारोह में रविवार की शाम पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने कही।
कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शिष्य हूं। उनके साथ हर मकर संक्रांति पर दही-चिवड़ा खाया करता था। आज पहली मकर सक्रांति पर वे हमारे साथ नहीं है। कहा कि आजादी के बाद जाति-धर्म के नाम पर बंटवारा किया गया। जिन मुसलमानों ने भारत माता की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर की, वे भारत में ही रह गए।
उन्हें भारत से हटाया नहीं जा सकता। आज हम भी पाकिस्तान में होते तो वहां हमें मुहाजिर कहा जाता। कहा कि मुसलमानों की सुरक्षा पाकिस्तान में नहीं, बल्कि भारत में है। इसलिए हिंदू-मुसलमानों को एक साथ मिलकर रहना होगा। इसके पूर्व अभिषेक ब्रह्मचारी ने सामूहिक चिवड़ा-दही सहभोज का पूजन कर कार्यक्रम आरंभ किया।