फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP leader murder case Police commissioners big action 9 policemen including two policemen suspended

वाराणसी में BJP नेता की हत्या: दो दरोगा समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित, 7 हमलावरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2022 07:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Oct 2022 07:43 PM IST
सार

वाराणसी में भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की है। दो दरोगा समेत नौ पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। अभी कुछ और पुलिसकर्मी जांच की जद में आ सकते हैं।

विज्ञापन
BJP leader murder case Police commissioners big action 9 policemen including two policemen suspended
भाजपा नेता हत्याकांड में गिरफ्तार पांच हमलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की हत्या और घटना में लापरवाही बरतने पर पूरी नगर निगम पुलिस चौकी निलंबित हो गई। चौकी इंचार्ज, दरोगा, फैंटम और डाक मुंशी तक निलंबित हो गए। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मची है। उप निरीक्षक प्रकाश सिंह को नगर निगम पुलिस चौकी इंचार्ज बनाया गया।

विज्ञापन


हत्याकांड में नामजद सात आरोपियों को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी कोे लेकर दबिश जारी है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीसीआरबी के जरिए सभी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। उधर, दोपहर बाद पशुपति नाथ सिंह का मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बेटे राजन सिंह ने दी।  कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य भाजपा नेताओं ने अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन


40 की संख्या में आए मनबढ़ युवकों ने किया था हमला
बुधवार की रात दरवाजे पर भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की हत्या और बेटे राजन सिंह पर जानलेवा हमले मामले में सिगरा पुलिस की लापरवाही सामने आई। खासकर नगर निगम चौकी की पुलिस शिकायतों को अनसुना करती गई। इसी लापरवाही पर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम चौकी इंचार्ज नीरज ओझा, दरोगा ललित कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल देवी यादव, अनूप राय, मोहन यादव और कांस्टेबल रामअवतार, नितिन, सुधांशु व दिनेश को निलंबित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP leader murder case Police commissioners big action 9 policemen including two policemen suspended
भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

देसी शराब और बीयर ठेका के पास बुधवार की रात विवाद के बाद 40 की संख्या में आए मनबढ़ युवकों ने पशुपति नाथ सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बचाव में आए बेटे राजन सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया था।  पुलिस आयुक्त के अनुसार दिनेश पाल निवासी शिवपुरवा, सूरज यादव,  अनूप सरोज, मंटू सरोज, अभिषेक सरोज समेत दो अन्य सभी निवासी चंदुआ छित्तूपुर को गिरप्तार किया गया है। 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
आरोपी मंटू सरोज, राहुल सरोज, अभिषेक, अनूप सरोज, दिनेश पाल, सुरेश सरोज, गणेश, आर्यन सरोज, श्याम बाबू, सूरज, विशाल राजभर, विकास राजभर, मनीष पांडेय, पवन, साहिल, संदीप गुप्ता, रमेश और अन्य अज्ञात है।

307 नंबर गैंग के सदस्यों पर दर्ज हुआ 302 का मुकदमा

भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह (71) की हत्या करने वाले मनबढ़ 307 गैंग के सदस्य हैं। इस गैंग के 17 नामजद और 30 अज्ञात सदस्यों के खिलाफ  हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के वक्त पशुपति नाथ सिंह के बेटे कोचिंग संचालक रूद्रेश प्रताप सिंह ने बताया कि घर के बगल स्थित शराब ठेके पर रात में गैंग नंबर 307 का कर्ताधर्ता छित्तूपुर निवासी मंटू सरोज और राहुल सरोज अपने दो साथियों के साथ नशे में शराब ठेके के पास उपद्रव कर रहा था।

BJP leader murder case Police commissioners big action 9 policemen including two policemen suspended
घटनास्थल पर पहुंचे थे पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इस बीच छोटे भाई राजन ने हटने को कहा तो सभी धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद मंटू, राहुल और अभिषेक लगभग 40 लड़कों के साथ हॉकी-रॉड और लाठी-डंडे से लैस होकर आए। मंटू, राहुल और अभिषेक ने अपने साथ के लड़कों को ललकारते हुए कहा कि राजन को मार डालो। तीनों के ललकारने पर सभी राजकुमार सिंह उर्फ राजन पर हमला शुरू कर दिए और वह चीखते हुए सड़क पर गिर पड़े, लेकिन सभी उन्हें जान से मारने की नीयत से मारते रहे।

शोरगुल सुन पिता पशुपतिनाथ सिंह भागकर घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी ने उन पर भी ताबड़तोड़ हमला शुरू कर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। घटना के समय दहशत का ऐसा माहौल था कि युवकों के सामने कोई जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।  कालोनी में लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। बदमाश जब हॉकी-रॉड और लाठी-डंडा लहराते हुए चले गए तो भाई और पिता को लेकर हमलोग बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया और भाई का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed