फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp leader minakshi lekhi says that rahul gandhi nominate for booker prize

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने क्यों कहा, 'बुकर प्राइज के लिए भेजा जाए राहुल गांधी का नाम'

Wed, 19 Dec 2018 10:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Dec 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
bjp leader minakshi lekhi says that rahul gandhi nominate for booker prize
राफेल डील के समर्थन में डीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि राफेल पर आए न्यायिक फैसले के ऊपर कांग्रेस अपना फैसला लादना चाह रही है। कांग्रेस 2019 तक झूठ के आधार पर इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहती है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार का इतिहास जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक रहा है। चाहे बोफोर्स का मामला हो या फिर अगस्ता वेस्टलैंड का। कांग्रेस को भरोसा नहीं हो रहा है कि बगैर भ्रष्टाचार के भी रक्षा सौदे हो सकते हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को वाराणसी के गुलाब बाग कार्यालय में पत्रकारों से राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राफेल राहुल गांधी का लिखा उपन्यास है। इसके लिए मेरी ओर से उन्हें बुकर प्राइज के लिए नामिनेट किया जाना चाहिए।  36 राफेल की खरीद पर 8.9 मिलियन डालर का खर्च आ रहा है। आगामी लोकसभा का चुनाव विकास के मुद्दे पर न हो इसलिए कांग्रेस राफेल का झूठ फैला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी ने राहुल गांधी से सवाल किए कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में फाइटर प्लेन को क्यों लटकाए रखा। सात साल के अंदर इस कंपनी से क्यों खरीद नहीं पाए। लेखी ने पूछा कि राहुल गांधी किसके इशारे पर रक्षा संपदा के खिलाफ काम कर रहे हैं। 2011 में निगम और मेराज के लिए 3.5 मिलियन डालर खर्च किया गया।

 

एक सवाल के जवाब में लेखी ने कहा कि राफेल मामले में न्यायालय में करेक्शन की फाइल दी गई है। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राफेल का असर 2019 में न पड़े इसलिए भाजपा सही जानकारी जनता को बता रही है। 
 

भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां एकत्र होने के साथ सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed