फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bjp leader Laxman acharya met Mla Jyotsna occasion of ex minister Harish ji death

प्रदेश के पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र श्रीवास्तव का निधन

Mon, 19 Jan 2015 02:26 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Mon, 19 Jan 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bjp leader Laxman acharya met Mla Jyotsna occasion of ex minister Harish ji death

वाराणसी। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ‘हरीश जी’ का रविवार को तड़के चार बजे निधन हो गया। 90 साल के हरीश जी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। शाम चार बजे हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी, राज्यपाल कल्याण सिंह व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित तमाम भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन

मृदुभाषी व्यवहार के धनी और भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार हरीश जी के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही शिवाजी नगर कालोनी स्थित उनके घर पर शोक जताने वालों का तांता लग गया। दोपहर बाद उनके आवास से अंतिम यात्रा निकली। हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मुखाग्नि उनके बेटे सौरभ श्रीवास्तव ने दी। अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक, भाजपा और अन्य दलों के दिग्गज नेता शामिल रहे। पुत्री गीतांजलि भी अंतिम संस्कार के वक्त घाट पर पहुंची थीं।
हरीश जी की परंपरागत कैंट विस सीट से पत्नी डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव विधायक हैं। इस सीट पर हरीश जी का दबदबा माना जाता था। उन्होंने खुद कई बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 1996 से 2002 और 2002 से 2007 तक कैंट सीट से विधायक रहे।

चार बार विधायक रहते हुए 2007 में स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था। मालूम हो कि 1946 में संघ प्रचारक के रूप में हरीश जी ने नानाजी देशमुख के सानिध्य में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed