फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Kashi region minister Mohitosh Narayan Singh passed away

भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री मोहितोष नारायण सिंह का निधन

Sat, 17 Apr 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
BJP Kashi region minister Mohitosh Narayan Singh passed away
वाराणसी। भाजपा काशी क्षेत्र मंत्री मोहितोष नारायण सिंह (50) का शुक्रवार शाम नगवां (लंका) स्थित निवास स्थान पर हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। मोहितोष नारायण सिंह काशी क्षेत्र के कोषाध्यक्ष थे। वह काशी क्षेत्र की कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं। निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शव यात्रा निवास स्थान से प्रारंभ होकर हरिश्चंद्र घाट पहुंची। मुखग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र हर्षवर्धन सिंह ने दी। घाट पर भाजपा प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नवरतन राठी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मधुकर चित्रांश, राहुल सिंह, मधुप सिंह, रविंदर सिंह उपस्थित थे। वहीं, सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश के कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, विधायक अशोक धवन, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ अवधेश सिंह, काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया, मंत्री राकेश शर्मा ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed