फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Jan Vishwas Yatra reached in varanasi grand welcome by performed aarti and showering flowers Road show in city

काशी में जनविश्वास यात्रा का स्वागत: महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उतारी आरती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं में हाथापाई

Thu, 30 Dec 2021 12:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Dec 2021 12:23 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच माहौल बनाने के लिए गाजीपुर से शुरू हुई भाजपा की जनविश्वास यात्रा ने बुधवार को सेवापुरी के कपसेठी से वाराणसी की सीमा में प्रवेश किया।

विज्ञापन
BJP Jan Vishwas Yatra reached in varanasi grand welcome by performed aarti and showering flowers Road show in city
जनविश्वनास यात्रा का वाराणसी में हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनविश्वास यात्रा के बुधवार को सेवापुरी के कपसेठी के रास्ते वाराणसी की सीमा में प्रवेश करने के बाद जगह-जगह उसका स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में सेवापुरी, रोहनिया के साथ ही शहर की कैंट, दक्षिणी और उत्तरी विधानसभा में रोड शो निकाला गया। इसके लिए वाराणसी में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे। केसरिया परिधान में महिलाओं ने पुष्प वर्षा करते हुए आरती उतारी। वहीं, यात्रा के लंका पहुंचते ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलने के लिए आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


यात्रा के दौरान ही बड़ौरा, जंसा और रोहनिया में आयोजित जनसभा में यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 के पहले राज्य के अंदर किसी की हिम्मत नही थी कि वो माफिया मुख्तार अंसारी पर किसी प्रकार की रोक लगा सके, लेकिन हमारी सरकार बनते ही गुंडागर्दी, माफिया पर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बार बार कह रहे है कि मै आ रहा हूं, मै उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या करने आ रहे है और किस लिए आ रहे है। हमारे ऊपर बुलडोजर चलाने आ रहे है। स्वतंत्र देव ने कहा कि पहली बार राज्य के मुसहर, गरीबों, शोषितों, वंचितों, दलितों को 40 लाख पक्का मकान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP Jan Vishwas Yatra reached in varanasi grand welcome by performed aarti and showering flowers Road show in city
लंका में कार्यकर्ता आपस में भिड़े। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई
जन विश्वास यात्रा देर शाम लंका मालवीय चौराहे पर पहुंची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां मौजूद बीजेपी नेता कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के लिए जुटे कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभी को हटाकर मामले को शांत कराया।

जन विश्वास यात्रा निकलकर रविदास चौराहा से होकर अस्सी पहुंची। अस्सी पहुंचने पर बीजेपी नेता अशोक पांडेय की अगुआई में स्वागत किया गया। इसके बाद आगे के लिए प्रस्थान किया। मालवीय चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रथ पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव पूर्व एमएलसी वीणा पांडेय अन्य पदाधिकारी रहे। भिखारीपुर सुंदरपुर नरिया में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed