फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP is not a machine to win elections, campaign to win hearts: PM

भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, दिल जीतने का अभियान : पीएम

Wed, 07 Apr 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP is not a machine to win elections, campaign to win hearts: PM
वाराणसी। भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं संबोधित किया। वहीं, रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र, जिला, महानगर और मंडल कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज लहराया। जगह-जगह एलईडी के माध्यम से पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन सुना गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही कहा कि 41 वर्ष इस बात का साक्षी है कि सेवा कैसे की जा सकती है। सामान्य कार्यकर्ता का तप और त्याग किसी भी दल को कहां से कहां पहुंचा सकता है। जो लोग कहते हैं कि भाजपा चुनाव जीतने की मशीन है, वो लोग एक तरह से भारत की लोकतंत्र की परिपक्वता को समझ नहीं पाते। वह नागरिकों की सूझबूझ का आकलन नहीं कर पाते हैं। सच्चाई यह है कि भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, देशवासियों का दिल जीतने वाला एक अनवरत-अविरल अभियान है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा शुरू से मानती है कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। आज देश के हर राज्य, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है। इस दौरान शंकर गिरी, राकेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, ममता गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारवाद का हश्र देख रहा भारत
पीएम मोदी ने कहा कि केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कार्यकर्ताओं को धमकियां दी जाती हैं। उनके परिवारों पर हमले होते हैं। देश के लिए जीना-मरना, एक विचारधारा पर अडे़ रहना, ये भाजपा कार्यकर्ता की विशेषता है। वहीं, वंशवाद और परिवारवाद का हश्र भी 21वीं सदी का भारत देख रहा है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया को प्रत्येक कार्यकर्ता की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं। पीएम ने पार्टी को आकार एवं विस्तार देने वाले लालकृष्ण आडवानी व मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठों को भी याद किया। कहा कि इनका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहता है।
भाजपा राजनीतिक पार्टी के साथ सामाजिक भी
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 1980 में भाजपा की स्थापना हुई थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2 सांसदों से 303 तक की यात्रा पार्टी ने तय की है। भाजपा 18 करोड़ सदस्यों वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। यह पार्टी नहीं, इसका सामाजिक पहलू भी है। कोरोना काल में पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी पूरी ताकत से आगे बढ़ी और दुनिया के सामने मिसाल पेश की।

जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं का सम्मान
रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र मुख्यालय पर क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। उनके अथक परिश्रम से पार्टी को यहां तक पहुंचाने में दिए गए अमूल्य योगदान को याद कर सराहा गया। सम्मान पाने वालों में सुरेश सिंह गौतम, हरिशंकर उपाध्याय, श्रीप्रकाश शुक्ला, रामजी पांडेय, वंशनारायण पाठक, चंद्रमा प्रसाद पांडेय, विशाल दुबे, प्रकाशचंद्र जायसवाल, चंद्रमा प्रसाद सिंह, घनश्याम पटेल, रामप्यारे सिंह, केशव पटेल, जय प्रकाश आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed