फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP is losing elections, hence postponing election of district panchayat president and block chief in varanasi

वाराणसी: भाजपा चुनाव हार रही है इसलिए टाल रही जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव 

Sun, 09 May 2021 11:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 11:11 PM IST
सार

भाजपा जिला अध्यक्ष बोले शासन संगठन से निर्देश का इंतजार

विज्ञापन
BJP is losing elections, hence postponing election of district panchayat president and block chief in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव नहीं कराने पर विपक्ष ने एक सुर में कहा कि भाजपा चुनाव हार रही है। इसलिए चुनाव टाल रही है। अगर चुनाव टालना ही था तो पूरा चुनाव टालते, जिस समय पंचायतों में भीड़ हो रही थी। अब चुने हुए लोग अपने बीच में से अध्यक्ष चुनेंगे। उनकी संख्या 100 के अंदर है। बंगाल चुनाव में पूर्व कोरोना नहीं दिखा। पंचायत चुनाव में कोरोना नहीं दिखा। अब जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कोरोना की आड़ लेकर भाजपा अपनी गोटी सेट करने में लगी है। दरअसल पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख का चुनाव अभी नहीं कराएंगे। इस बयान पर जब सभी पार्टी के जिला अध्यक्षों की नब्ज टटोली गई तो सारी विपक्षी पार्टियों ने एक सुर में कहा भाजपा चुनाव हार रही है इसलिए टाल रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। शासन और संगठन का जैसा निर्देश होगा वैसा काम किया जाएगा।

विज्ञापन


सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि भाजपा को पता है कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव नहीं जीत पाएंगे। इस नाते अब चुनाव को टाल रहे हैं ताकि इस बीच अपनी गोटी सेट कर सकें। समय आने पर चुनाव कराएंगे। जब ऐसा ही करना था तो उनको पूरा चुनाव नहीं कराना चाहिए था। जब भीड़ जुट रही थी तब चुनाव नहीं टाला।  अब मुश्किल से 40 लोगों को वोट देने की बात है। जिसमें जनता नहीं रहेगी तो अब टाल रहे हैं। इससे भाजपा सरकार की मंशा का पता चलता है।  
विज्ञापन


कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा चुनाव हार रही है। इस नाते वह जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का चुनाव नहीं कराना चाहती है। क्योंकि उन्हें पता है कि यदि चुनाव करा देंगे तो उनके लोग नहीं जीत पाएंगे। इसलिए वे चुनाव को टाल रहे हैं। बनारस में भाजपा की 7 सीटें निकली है और यह 16 का दावा कर रहे हैं। बंगाल में चुनाव कराने से कोरोना नहीं फैला। गांव में पंचायत चुनाव कराने से कोरोना नहीं फैला। बसपा जिला अध्यक्ष नवीन भारत ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। हार से बचने के लिए  वे चुनाव को टाल रहे हैं। ताकि समय आने पर अपनी गोटी सेट करके चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed