{"_id":"5b3fb8874f1c1bad288b5126","slug":"bjp-is-betting-on-anil-rajbhar-for-got-rajbhar-and-patel-community-vote-in-loksabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में राजभर बिरादरी साधने के लिए इस नेता पर दांव लगा रही भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में राजभर बिरादरी साधने के लिए इस नेता पर दांव लगा रही भाजपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 09 Jul 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल में पटेल और राजभरों को साधने में जुटे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की हर गतिविधि पर भाजपा की निगरानी बढ़ा दी गई है।
साथ ही राजभरों को पार्टी के पक्ष में करने के लिए प्रदेश के राज्यमंत्री और शिवपुर विधायक अनिल राजभर को लगाया गया है। इसमें सफल रहने पर राजभर को इस बिरादरी का नेता विधिवत घोषित किया जा सकता है।
पढेंः मिशन 2019 : इस नेता को एनडीए का ओबीसी नेता बनाने की तैयारी
विज्ञापन
पूर्वांचल की कई सीटों राजभरों की अहम भूमिका है। इन्हें हर हाल पार्टी के साथ रखने के लिए शाह ने वाराणसी-मिर्जापुर दौरे के दौरान अमेठी कोठी में अनिल से गुफ्तगू की।
अनिल से शाह की बातचीत और मुलाकात के एक दिन पहले लखनऊ में सुभासपा संगठन की बैठक हुई थी। इसी दौरान ओमप्रकाश राजभर ने चेतावनी देते हुए कहा था कि भाजपा में अगर हिम्मत है उनको मंत्रिमंडल से निकाल कर दिखाए।
इस पहलू को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले चरण में कुछ दायित्व अनिल को दिए हैं। भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है ताकि चुनाव के पहले यदि सुभासपा कोई दांव चले तो उससे होने वाले नुकसान को बचाया जा सके।